फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prostitution was going on under the cover of spa center two including manager arrested Dehradun Uttarakhand

देहरादून: पैसों का लालच देकर देह व्यापार में धकेला, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे काले धंधे का हुआ पर्दाफाश

Fri, 22 Sep 2023 02:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Sep 2023 02:27 PM IST
सार

शहर के कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किए जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। इस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम को आकस्मिक चेकिंग कर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम को क्राउन टावर में डिलाइट स्पा सेंटर पर मसाज की आड़ में एक कमरे में एक महिला व एक पुरुष अनैतिक कार्य करते हुए मिले।

विज्ञापन
Prostitution was going on under the cover of spa center two including manager arrested Dehradun Uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर समेत दो को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन महिलाओं को मुक्त कराया है। आरोपियों ने पैसे का लालच देकर महिलाओं को देह व्यापार में धकेला था। स्पा सेंटर का मालिक फरार है।

विज्ञापन


पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शहर के कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किए जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। इस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम को आकस्मिक चेकिंग कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार शाम को टीम ने चकराता रोड़ स्थित स्पा सेंटर की आकस्मिक चेकिंग की।
विज्ञापन


टीम को क्राउन टावर में डिलाइट स्पा सेंटर पर मसाज की आड़ में एक कमरे में एक महिला व एक पुरुष अनैतिक कार्य करते हुए मिले। साथ ही तीन अन्य महिलाएं भी स्पा सेंटर में मौजूद मिलीं। तलाशी लेने पर वहां से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिजनक सामग्री बरामद
इस पर पुलिस टीम ने मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर इरम उर्फ आंचल निवासी गांधी रोड व मोहम्मद अमीर निवासी इनामुल्ला बिल्डिंग को गिरफ्तार किया गया। मालिक मनोज कुमार निवासी सोरणा सहारनपुर फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मौके से 41500 रुपये, दो मोबाइल फोन, विजिटर रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

ये भी पढ़ें..उत्तराखंड:  देश में पहली बार डीएनए से कराई गई हाथियों की गणना, गोबर से तैयार की गई प्रोफाइल रिपोर्ट

ग्राहकों से एक्सट्रा चार्ज के रूप में लिए जाते थे दो से चार हजार रुपये

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि स्पा सेंटर का मालिक सहारनपुर निवासी मनोज कुमार है। वह महिलाओं को रुपयों का लालच देकर अपने स्पा सेंटर की आड़ में काफी समय से अनैतिक देह व्यापार का काम करवा रहा है। इस काम के लिए उसने एक महिला मैनेजर इरम को रखा है। जो आने वाले ग्राहकों को मसाज के साथ एक्स्ट्रा सर्विस के बारे में बताती थी। वह ग्राहकों से स्पा में रूम के आठ सौ से एक हजार रुपये लेती थी। इसके बाद ग्राहक की पसंद पर लड़की को रूम पर भेजा जाता था और एक्स्ट्रा सर्विस के एवज में दो हजार से चार हजार रुपये तक लिए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed