{"_id":"671817c064e7b54822040174","slug":"prostitution-racket-running-in-hotel-busted-three-arrested-dehradun-news-c-5-1-drn1030-531376-2024-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: होटल में चल रहा था देह व्यापार का काला धंधा, तीन लोग गिरफ्तार, चार युवतियों को किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: होटल में चल रहा था देह व्यापार का काला धंधा, तीन लोग गिरफ्तार, चार युवतियों को किया गया रेस्क्यू
Wed, 23 Oct 2024 11:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:25 AM IST
सार
होटल में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी। इस पर एसओजी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छापा मारा। यहां से संजू शाही, आकाश गुप्ता, मोहम्मद आजकान उर्फ लमान को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून यूनिवर्सिटी रोड स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो लोगों को पुलिस तलाश कर रही है। होटल से चार राज्यों की चार युवतियों को रेस्क्यू किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नेहरू कॉलोनी क्षेत्र ने दून यूनिवर्सिटी रोड पर नेगी होटल में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी। इस पर एसओजी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छापा मारा। यहां से संजू शाही, आकाश गुप्ता, मोहम्मद आजकान उर्फ लमान को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आकाश राजस्थान और आजकान बसंतगंज बेवली जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। होटल मालिक दीपक निवासी अशोक नगर दिल्ली और शोएब निवासी मेहूंवाला पटेलनगर भाग गए है।
विज्ञापन
पूछताछ में आकाश गुप्ता ने बताया कि वह इस होटल में रिसेप्सन में काम करता है। यह होटल दीपक ने लीज पर लिया हुआ है। आकाश संजू शाही के साथ कमरा नंबर 204 में साथ में रहता है। शाही और उसका साथी शोएब देह व्यापार का काम करते हैं।आकाश भी उनके साथ मिलकर ब्रोकर का काम करता है।
विज्ञापन
वेबसाइट भी बनाई गई
शाही और शोएब ने इस होटल में दो कमरे कमरा नंबर 204 व 207 किराये पर ले रखे हैं। कमरा 207 में चार लड़कियों को देह व्यापार लिए रखा हुआ है। शोएब मेहूंवाला में रहता है वहीं से यहां आता-जाता रहता है। संजू शाही और शोएब ने एक वेबसाइट भी बनाई है। इसमें उन्होंने अपने मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं। ग्राहक के संपर्क करने पर उनके अनुसार अलग-अलग स्थानों पर लड़कियों को भेजा जाता है।
ये भी पढ़ें...Kedarnath By-Election: कुलदीप के तेवर से भाजपा में बेचैनी, सुर्खियों में है सोशल मीडिया पर जारी यह बयान
साथ ही जो ग्राहक होटल में आते हैं उन्हें होटल में लड़कियां दिखाकर अलग कमरा दिया जाता है। जो ग्राहक होटल में आते हैं आकाश उनको लड़कियां दिखवाता है। अलग कमरा देता है और इसके साथ ही आकाश, शाही व शोएब व अन्य व्यक्तियों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ा है। व्हाट्सएप पर दो ग्रुप बनाए हुए हैं जिनके माध्यम से ग्राहकों से संपर्क किया जाता है।I