फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prostitution-busted-three- arrested-girls-freed

Dehradun News: देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, दो युवतियां मुक्त कराईं

Sun, 26 Feb 2023 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Prostitution-busted-three- arrested-girls-freed
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार चलाने वाले दंपती और एक ग्राहक को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जबकि, टीम ने बाहर से बुलाई गईं दो युवतियों को मुक्त कराया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के इंचार्ज मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि सेवला कलां क्षेत्र से कई दिनों पहले अनैतिक देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। इस पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। टीम ने शुक्रवार रात को यहां एक मकान में छापा मारा। एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दूसरे कमरे से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। यहां दो युवतियां मौजूद थीं। पूछताछ में पता चला कि मकान में रहने वाले पति-पत्नी ने उन्हें पैसे का लालच देकर बुलाया था।
विज्ञापन

शुरुआती पूछताछ के बाद टीम ने दिलीप कुमार निवासी लतीफपुर, भगनवानपुर हरिद्वार और उसकी पत्नी सविता को गिरफ्तार कर लिया। वहां आपत्तिजनक हालत में मिले अर्जुन सिंह निवासी चंद्रबनी चोइला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पति-पत्नी से पूछताछ में पता चला कि इन युवतियों से ये देह व्यापार कराते थे। इसके लिए 1500 से लेकर 10 हजार रुपये तक ग्राहकों से लिया जाता था। यदि कोई ग्राहक युवतियों को बाहर बुलाता था तो उनसे और पैसे वसूले जाते थे। यहां से बरामद युवतियां आर्थिक रूप से बेहद कमजोर घरों की रहने वाली हैं। मकान से 14 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिना मकान मालिक वाले कमरे लेते थे किराये पर
आरोपियों से पता चला कि यह धंधा वे कई साल से कर रहे थे। इसके लिए वे उन मकानों को चुनते थे, जहां मकान मालिक नहीं रहते हैं। ताकि, लोगों से कोई पूछताछ न हो सके। उन्होंने शहर के कई हिस्सों में अवैध देह व्यापार चलाया है। इस पते पर वे बीते छह माह से भी ज्यादा समय से रह रहे थे।

--
व्हॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से चल रहा था व्यापार
आरोपियों के पास बहुत से फोन नंबरों की लिस्ट भी मिली है। उन्होंने व्हॉट्सएप पर कई ग्रुप बनाए थे। इनके माध्यम से लोगों को तमाम तरह के ऑफर दिए जाते थे। आरोपियों से पूछताछ में कई तरह की जानकारियां मिली हैं। इनका पुलिस सत्यापन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed