फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prostitution busted in rishikesh Hotel police arrested one girl and four boys

देह व्यापार में फैक्ट्री मालिक, सीए और एक युवती समेत पांच गिरफ्तार, वाट्सएप पर होती थी बुकिंग

Mon, 26 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Prostitution busted in rishikesh Hotel police arrested one girl and four boys
देहर व्यापार केआरोपी - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में मुनिकीरेती पुलिस ने तपोवन स्थित एक होटल में दबिश देकर एक युवती सहित पांच लोगों को देह व्यापार के आरोप में रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में दो हरिद्वार के फैक्ट्री मालिक, एक चार्टर अकाउंटेंट और होटल का मैनेजर भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने होटल के तीन कमरों को सील कर दिया है। वहीं आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार वाट्सएप चेटिंग के जरिये आरोपी देह व्यापार का धंधा चलाते थे। चेटिंग के जरिये ही लड़की दिखाई जाती थी और रेट तय किए जाते थे। 
विज्ञापन


शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि तपोवन स्थित होटल में देह व्यापार किया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीत कुमार और तपोवन चौकी इंचार्ज नीरज रावत ने होटल में छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन से चला रही थी देह का व्यापार 

थानाध्यक्ष मुनिकीरेती राम किशोर सकलानी ने आरोपियों की पहचान कर ली गई है। कड़े गए आरोपी सिडकुल हरिद्वार में प्लास्टिक से संबंधित फैक्ट्री के मालिक है, जबकि एक चाटर्ड अकाउंटेंट है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, नकदी भी मिली है। 

पूछताछ में युवती ने बताया कि वह पिछले 20 दिनों से होटल में रह रही थी। इस दौरान उसने रुपयों का लालच देकर अन्य युवतियों से भी ऑनलाइन संपर्क कर देह व्यापार कराया है।

गुड़, तेल और प्लाजा व्यापारी भी करते हैं संपर्क
पुलिस पूछताछ में ऋषिकेश के एक गुड़ व्यापारी, तेल व्यापारी और प्लाजा व्यापारी के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार युवती को ऋषिकेेश के व्यापारी बृहस्पतिवार को अक्सर व्यापार के लिए मिलते थे।

इनमें गुड़ व्यापारी तपोवन स्थित होटल में आता रहा है, जबकि तेल और प्लाजा व्यापारी अपने घर पर बुलाते थे। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष राम किशोर सकलानी को सौंपी गई है। वहीं, सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed