देह व्यापार के मामले में फरार कांस्टेबल गिरफ्तार, तीन आरोपी भेजे जा चुके जेल
- बागेश्वर कोतवाली में तैनात था गिरफ्तार कांस्टेबल, किया गया था सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस ने देह व्यापार कराने के मामले में फरार चल रहे कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी बागेश्वर कोतवाली में तैनात था, जिसे सस्पेंड कर दिया गया था। एक माह पहले ही आरोपी 15 दिन की छुट्टी लेकर गया था और उसके बाद से अनुपस्थित था।
कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले में कांस्टेबल की पत्नी सहित तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। जुलाई 2019 में संजयनगर खेड़ा निवासी एक महिला ने नाबालिग बेटी के गायब होने के मामले में गणेश गार्डन तीनपानी निवासी दो महिलाओं के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद पिंकी के घर दबिश देकर किशोरी को बरामद कर लिया था।
एक महिला के घर से एक और किशोरी बरामद हुई थी। दोनों महिलाओं ने एक अन्य महिला पर देह व्यापार कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में केस दर्ज किया था।
मामले में पुलिस ने बागेश्वर में तैनात सिपाही राजेश कुमार की पत्नी को जेल भेज दिया था। महिला और उसके साथी तीन महीनों से एस्कार्ट सर्विस के नाम पर देह व्यापार चला रहे थे।
वे नाबालिगों को रुपये का लालच देकर धंधे में धकेला करते थे। पुलिस ने दीपा के साथ ही दीप्ति को भी पकड़ा था। एसओ विद्यादत जोशी ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया था कि वह खुद ही पीड़ित थी। पूरे गिरोह में उसका पति राजेश और बंटी भी लिप्त थे। राजेश की भूमिका की गहराई से पड़ताल की गई।
इसमें पता चला कि राजेश ग्राहक लाने के साथ सौदा करने का काम करता था। वह पत्नी के साथ पूरी तरह से धंधे में लिप्त था। इस मामले में बंटी को पूर्व में जेल भेजा गया था। रविवार की रात दक्ष चौक के पास दबिश देकर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को मेडिकल कराने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।