फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Property survey work in Doon is going on at a snail's pace

Dehradun News: निगम अभी तक कर पाया सिर्फ 50 वार्ड का सत्यापन

Sun, 18 Aug 2024 03:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Property survey work in Doon is going on at a snail's pace
I- कछुआ गति से चल रहा है प्रॉपर्टी सर्वेक्षण का कार्य
विज्ञापन

I

I
I

I- इस सर्वे के बाद ही दून में नई प्रापर्टी पर लगेगा करI

दून में प्रॉपर्टी सर्वेक्षण का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। मार्च में पूरा होने वाला यह काम अभी तक 87 वार्ड तक ही पहुंचा है। जबकि, निगम स्तर पर अभी तक मात्र 50 वार्ड का ही सत्यापन हो पाया है। इसमें 25 वार्ड का सत्यापन पूरी तरह हो चुका है। जबकि, 25 के सर्वेक्षण में मिली खामियों के संबंध में निगम ने इन्हें दूर करने के लिए कहा है।

नगर निगम के सभी 100 वार्ड में कितनी प्रॉपर्टी है, कितने मकान हैं, कितने खाली प्लॉट हैं, इनके संबंध में सर्वे का काम जीआईएस कंपनी से कराया जा रहा है। अभी तक कंपनी ने 87 के करीब वार्डाें में सर्वे कर रिपोर्ट नगर निगम के अधिकारियों को सौंपी है। उधर, नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से दोबारा इन वार्डों का सत्यापन होना है। नगर निगम ने पहले 25 वार्ड के भौतिक सत्यापन में बड़े स्तर पर खामियां पकड़ी थीं, जिसके बाद कंपनी के माध्यम से उन सभी को दोबारा दुरुस्त कर किया गया।
विज्ञापन




नगर निगम ने 25 वार्ड का फाइनल सत्यापन कर दिया। उधर, अगले 25 वार्ड के सत्यापन के दौरान भी खामियां मिली हैं। इसके संबंध में निगम ने रिपोर्ट कंपनी के अधिकारियों को भेजकर इनको दुरुस्त करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I
I

Iकंपनी ने 87 वार्ड का सर्वेक्षण पूरा कर लिया है, इनमें से 50 से अधिक वार्डों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इसमें बड़ी मात्रा में खामियां सामने आई हैं। सभी को दुरुस्त कराया जा रहा है। - गौरव कुमार, नगर आयुक्तI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed