फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   property dealer death in suspicious condition

प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

Thu, 09 Nov 2017 12:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून 
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून  Updated Thu, 09 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
property dealer death in suspicious condition
dead body

हरिद्वार में हरियाणा के एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ हरिद्वार आया था। गोली उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर से ही लगी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर अनिल कुमार (46) पुत्र महेंद्र निवासी नूना माजरा, झज्जर हरियाणा अपने साथी रणवीर, प्रदीप और दिनेश के साथ हरिद्वार आया था। सभी हरिद्वार के सुखधाम आश्रम में ठहरे थे। 
विज्ञापन


मंगलवार की को देर रात सन्दिग्ध परिस्थितियों में अनिल के लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली उसके पेट में जा लगी। अनिल को अस्पताल लाया गया। जहां अनिल कुमार की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में साथियों ने बताया कि अनिल के हाथ से रिवाल्वर छूटकर गिरने पर खुद ही गोली चल गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed