फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   - Promotional quota of engineers should be increased on the post of Assistant Engineer

सहायक अभियंता पद पर बढ़ाया जार अभियंताओं का प्रोन्नत कोटा

Mon, 06 Jan 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
- Promotional quota of engineers should be increased on the post of Assistant Engineer
डाकपत्थर में आयोजित उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएश की बैठक में विचार विमर्श करते अभि? - फोटो : VIKAS NAGAR
उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन की बैठक में अभियंताओं की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। अभियंताओं ने जनवरी 2006 से पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ देने के साथ ही प्रोन्नति कोटा को बढ़ा 58.33 प्रतिशत करने की मांग की। बैठक के दौरान एसोसिएशन की यमुना वैली संबंधित परियोजनाओं के मंडल चुनाव भी संपन्न कराए गए। बैठक में दीपेंद्र चौहान को यमुना वैली परियोजना अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

राजेश शर्मा सचिव चुने गए। शरद रघुवंशी डाकपत्थर मंडल अध्यक्ष चुने गए। मातवर सिंह नेगी का चयन सचिव पद पर हुआ। हरीश तिवारी को ढकरानी मंडल अध्यक्ष और अंकिता रौंथाण को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

केंद्रीय महासचिव जेसी पंत ने कहा कि लंबे समय से अभियंता जनवरी 2006 से पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ देते हुए 4800 रुपये ग्रेड वेतन करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है। उन्होंने अवर अभियंता से सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति कोटा 58.33 पतिशत करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष जीएन कोठियाल, रवींद्र सैनी, पवन रावत, दीपक पाठक, आनंद सिंह रावत, दीपेंद्र चौहान, राजेश शर्मा, भूपेंद्र फर्तियाल, धाम सिंह नेगी, हरीश तिवारी, रितेश तोमर, राजवीर बुटोला, अनूप चौहान, मातवर सिंह नेगी, महताब अली, नरेश मेखुरी, संजय यादव, विजय चौहान, अविनाश सिंह चौहान, अंकिता रौथाण, चंद्र किशोर, सुरेश लाल, गणेश राम, रितेश प्रताप मल्ल, किशोर सिंह, संतोष पांडेय, विकास नेेगी, अंकित शर्मा, जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed