फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   promotion on principal post in uttarakhand.

प्रिंसिपल के पदों पर प्रमोशन जल्द, मंत्री ने दिए निर्देश

Sat, 12 Nov 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 Nov 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
promotion on principal post in uttarakhand.
प्रमोशन

शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने प्रिंसिपल के पद पर तदर्थ प्रमोशन के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव को दिए निर्देश में उन्होंने कहा कि प्रमोशन की सूची 25 नवंबर तक जारी कर दी जाएगी। मंत्री ने स्कूलों में स्वीपर कम चौकीदार की तैनाती के लिए भी प्रस्ताव मांगा।

विज्ञापन


राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसएस बिष्ट ने कहा कि शुक्रवार को एसोसिएशन की विधान सभा स्थित शिक्षा मंत्री के सभागार में आयोजित बैठक में शिक्षा मंत्री से लंबित मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में स्कूलों में स्वीपर कम चौकीदारों की तैनाती एवं लेखन के लिए हर साल 50 हजार रुपये स्कूलों के दिए जाने के प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री ने इसके लिए अनुपूरक बजट लाने को कहा।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि एसोसिएशन की लंबित मांगों पर शीघ्र अमल किया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव डा. रणवीर सिंह, शिक्षा निदेशक आरके कुंवर, अपर निदेशक भूपेंद्र नेगी, अपर निदेशक वीरेंद्र सिंह रावत, संगठन की प्रांतीय संरक्षिका विमला रावत, संगठन मंत्री किरन खंडूरी, केके शर्मा, राजीव लोचन, बृजेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


58 से अधिक आयु एवं गंभीर बीमार प्रिंसिपलों को तदर्थ प्रमोशन में वरीयता दी जाएगी। शिक्षा मंत्री की ओर से संगठन को इसका आश्वासन दिया गया है। वही छूट गए प्रिंसिपलों को भी प्रमोशन मिलेगा।-एसएस बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन 

गोष्ठी के लिए अवकाश स्वीकृति के निर्देश 
जीआईसी किलकलेश्वर टिहरी गढ़वाल में 19 नवंबर को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के लिए विशेष अवकाश स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed