{"_id":"6e9038c9b88b130aa40e5694a2560b29","slug":"promotion-and-transfer-of-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली पर शिक्षकों को पदोन्नति के साथ मनचाहा स्कूल भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली पर शिक्षकों को पदोन्नति के साथ मनचाहा स्कूल भी
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 02 Nov 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक साल से सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता के पद पर प्रमोशन का इंतजार कर रहे उत्तराखंड के करीब डेढ़ हजार शिक्षकों के लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन
दीवाली पर इन शिक्षकों को प्रमोशन के साथ स्कूल का भी विकल्प दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से काउंसिलिंग की जाएगी। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक निदेशालय से शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। शिक्षा मंत्री से अनुमोदन के बाद इस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड में सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता के पद पर 1450 शिक्षक पिछले एक साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शासन को इन शिक्षकों के 15 दिन में प्रमोशन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, निदेशालय में इन दिनों शिक्षकों की सीआर की जांच की जा रही है, जो अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि इन शिक्षकों को प्रमोशन के साथ ही मनचाहा स्कूल भी मिल सकेगा। पहली बार इस तरह की व्यवस्था हो रही है, इसके लिए शिक्षकों से विकल्प मांगे जाएंगे। यह सब इसलिए भी हो रहा है कि कई बार शिक्षक मनचाहा स्कूल नहीं मिलने पर प्रमोशन छोड़ देते हैं।
वहीं, कुछ शिक्षक पदोन्नति पर तैनाती के बाद संशोधन के लिए शासन पर दबाव बनाते रहे हैं। इस सबसे बचने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से इस तरह का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक दुर्गम की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को सुगम में तैनाती दी जा सकती है। नियमावली के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
इस तरह से होगी प्रमोशन की सूची जारी
सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता पद पर प्रमोशन के लिए सीआर की जांच पूरी होने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। शासन से शिक्षकों की सूची लोक सेवा आयोग को भेजी जाएगी। इसके बाद आयोग प्रमोशन की सूची जारी करेगा।