फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   profile of basanti bisht

घर की दहलीज लांघकर बसंती बिष्ट ने लिया था उत्तराखंड आंदोलन में भाग

Fri, 27 Jan 2017 11:16 AM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Jan 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
profile of basanti bisht
Basanti Bisht - फोटो : AmarUjala

जिस उम्र में महिलाएं घर-परिवार संभालते हुए खुद को घर की दहलीज के भीतर सीमित कर देती हैं, बसंती बिष्ट ने उस उम्र में पहली बार हारमोनियम संभालकर विधिवत अभ्यास शुरू किया।

विज्ञापन


राज्य आंदोलन के दौर में उन्होंने जनगीत लिखे और जनता के बीच जाकर गाए। इससे उन्हें मंच पर चढ़ने का आत्मविश्वास मिला। 40 साल की उम्र में पहली बार उन्होंने मंच पर जागर गाए तो श्रोता उनकी सुमधुर आवाज की तारीफ किये बिना न रह सके। पिछले करीब 20 वर्षों से उनका संगीत का सफर अनवरत जारी है।
विज्ञापन


पद्मश्री मिलने की घोषणा के बाद अमर उजाला से विशेष बातचीत करते हुए बसंती ने बताया कि उनके गांव और पहाड़ में महिलाओं के मंच पर जागर गाने की परंपरा नहीं थी। मां ने उन्हें सिखाया लेकिन बाकि कोई प्रोत्साहन नहीं मिला। वह गीत-संगीत में तो रुचि लेती लेकिन मंच पर जाकर गाने की उनकी हसरत सामाजिक वर्जनाओं के चलते पूरी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद उनके पति ने उन्हें प्रोत्साहित तो किया लेकिन समाज इतनी जल्दी बदलाव के लिए तैयार नहीं था। इसी बीच करीब 32 वर्ष की आयु में वह अपने पति रणजीत सिंह के साथ पंजाब चले गईं।

पति ने उन्हें गुनगुनाते हुए सुना तो विधिवत रूप से सीखने की सलाह दी। पहले तो बसंती तैयार नहीं हुई लेकिन पति के जोर देने पर उन्होंने सीखने का फैसला किया। हारमोनियम संभाला और विधिवत रूप से सीखने लगी।

मुजफ्फरनगर, खटीमा और मसूरी गोलीकांड की पीड़ा को उन्होंने गीत में पिरोया और राज्य आंदोलन में कूद पड़ी। अपने लिखे गीतों के जरिये वह लोगों से राज्य आंदोलन को सशक्त करने का आह्वान करती। राज्य आंदोलन के तमाम मंचों पर वह लोगों के साथ गीत गाती। इससे उन्हें मंच पर खड़े होने का हौसला मिला।


40 वर्ष की आयु में पहली बार वह गढ़वाल सभा के परेड ग्राउंड में सजे मंच पर जागरों की एकल प्रस्तुति के लिए पहुंची। अपनी मखमली आवाज में जैसे ही उन्होंने मां नंदा का आह्वान किया पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दर्शकों को तालियों ने उन्हें जो ऊर्जा और उत्साह दिया, वह आज भी कायम है। उन्हें खुशी है कि उत्तराखंड के लोक संगीत को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed