{"_id":"5a0194424f1c1b6d548bb68e","slug":"profesor-sony-taken-charge-of-nit-uttarakhand-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: एक साल बाद NIT में हुई निदेशक की नियुक्ति, प्रो. सोनी ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: एक साल बाद NIT में हुई निदेशक की नियुक्ति, प्रो. सोनी ने संभाला कार्यभार
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 07 Nov 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
nit uttarakhand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी (राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के नव नियुक्त निदेशक प्रो. एसएल सोनी ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पिछले वर्ष अक्टूबर माह में संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. एचटी थोराट कार्यकाल का पूरा होने के बाद एनआईटी कुरुक्षेत्र के निदेशक प्रो. सतीश कुमार प्रभारी के तौर पर यहां का कार्यभार देख रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार को एनआईटी उत्तराखंड के नव नियुक्त निदेशक प्रो. एसएल सोनी के कार्यभार ग्रहण करने पर संस्थान के कुलसचिव कर्नल सुखपाल, सहायक कुलसचिव डा. विनीता नेगी ने संस्थान की ओर से उनका स्वागत किया। बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रो. सोनी ने कहा कि एनआईटी उत्तराखंड को ग्लोबल स्तर पर पहुंचाना उनका उद्देश्य है।
विज्ञापन
कहा कि छात्रों के विकास के साथ देश का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। एनआईटी स्थाई कैंपस पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह एमएचआरडी से बात करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि इसी वर्ष स्थाई कैंपस का निर्माण कार्य शुरू हो जाए। स्थाई कैंपस निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता के बारे में प्रो. सोनी ने कहा कि उनका इससे कोई संबंध नहीं है। भूमि जहां भी मिले अच्छी व जल्द मिले।
विज्ञापन
प्रो. सोनी एनआईटी उत्तराखंड का निदेशक पदभार संभालने से पूर्व मालवीय एनआईटी जयपुर में डीन रिसर्च एंड कंसल्टेंसी के पद पर तैनात थे। मैकेरनिकल इंजीनियरिंग से बीई करने के बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से एमटेक और पीएचडी की है। प्रो. सोनी के 63 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। प्रो. सोनी को इस क्षेत्र में 37 वर्षों का अनुभव है।