{"_id":"689ba381731a8f44c502850c","slug":"production-started-again-in-kulhal-power-plant-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-762527-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 14 घंटे बाद कुल्हाल विद्युत गृह में दोबारा उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 14 घंटे बाद कुल्हाल विद्युत गृह में दोबारा उत्पादन शुरू
Wed, 13 Aug 2025 01:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को आसन नदी में गाद की मात्रा कम होने पर करीब 14 घंटे बाद कुल्हाल (30 मेगावाट) जल विद्युत गृह में दोबारा उत्पादन शुरू हो गया। सोमवार शाम को गाद की मात्रा बढ़ने के कारण आसन बैराज से पानी छोड़ा गया। इस बीच नहर में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। वहीं जुड्डो बांध से कचरे को निकालने के लिए व्यासी जल विद्युत परियोजना में करीब दो घंटे उत्पादन बंद किया गया।
सोमवार को आसन नदी उफान पर आ गई थी। नदी में गाद (पीपीएम) की मात्रा 17600 तक पहुंच गई थी। शाम चार बजे आसान बैराज से 35,700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नहर में पानी आपूर्ति बंद होने से शाम 4.15 मिनट से कुल्हाल जल विद्युत गृह में उत्पादन ठप हो गया है।
यूजेवीएनएल के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि मंगलवार को सुबह छह बजे गाद की मात्रा कम होने पर कुल्हाल जल विद्युत गृह में उत्पाद शुरू हो गया था। जुड्डो बांध में कचरा जमा हो गया था। सामान्य प्रक्रिया के तहत बांध से कचरा निकाला गया। इस दौरान दोपहर ढाई से शाम साढ़े चार बजे तक व्यासी जल विद्युत परियोजना में करीब दो घंटे उत्पादन बंद रहा है। उसके बाद उत्पादन शुरू हो गया था।