फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Priyanka Gandhi Vadra to Launch Congress Manifesto 2022 in Congress Virtual Rally Latest News in Hindi

Uttarakhand Election: प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- केवल धर्म की बात कर रही भाजपा

Wed, 02 Feb 2022 06:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 06:00 PM IST
सार

 कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने रैली के दौरान घोषणा पत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ भी जारी किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Priyanka Gandhi Vadra to Launch Congress Manifesto 2022 in Congress Virtual Rally Latest News in Hindi
उत्तराखंड दौरे पर प्रियंका गांधी, देहरादून में करेंगी वर्चुअल रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित किया। उन्होंने चारधाम (बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री यमनोत्री) को नमन कर अपने संबोधन की शुरुआत की। 

विज्ञापन

भाजपा सरकार ने सिर्फ पैसा बर्बाद किया

उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि पांच साल में भाजपा ने हर वादे को तोड़ा है। राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएं परेशान हैं। किसान नौजवान और दलित परेशान हैं। कहा कि कांग्रेस के समय में उत्तराखंड में विकास हुआ है। भाजपा रोजगार की नहीं, केवल धर्म की बात कर रही है। कहा कि कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, दिखी महिला वोटरों को लुभाने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा कि देश भर में गन्ने का बकाया 14,000 करोड़ रुपये है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16,000 करोड़ रुपये में अपने लिए दो हेलीकॉप्टर खरीदे हैं। इन हेलीकॉप्टरों की कीमत पर बकाया राशि का भुगतान किया जा सकता था। लेकिन उन्होंने इसके बजाए दो हेलीकॉप्टर खरीदे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। सिर्फ आपका पैसा बर्बाद किया है।

जोड़ा परिवार का नाता

प्रियंका गांधी ने अपने परिवार का नाता देहरादून और उत्तराखंड से जोड़ा। उन्होंने कहा कि मेरे पिता, चाचा, मैं, मेरा भाई और मेरे बच्चे देहरादून में पढ़े हैं। 

दून स्कूल पहुंचीं प्रियंका 

जौलीग्रांट से प्रियंका दून स्कूल पहुंचीं। यहां प्रियंका गांधी के बेटे ने पढ़ाई की है। बुधवार को प्रियंका गांधी सुबह करीब दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना हो गईं। देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। बुधवार को प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी किया। 

70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को किया कवर

विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर दिसंबर में राहुल गांधी की रैली के बाद यह पार्टी की दूसरी बड़ी रैली होगी। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी रैलियों के लिए एक हजार लोगों की संख्या निर्धारित की गई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रियंका की इस रैली को वर्चुअल रूप से राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को कवर कर रही है। 

उत्तराखंड चुनाव : भाजपा का मेगा प्रचार अभियान शुरू, पीएम मोदी ने किया वर्चुअली संबोधि

जनता के सम्मुख रखा कार्यों का ब्यौरा

दून के कैनाल रोड पर स्थित लग्जूरिया फार्म में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित होने वाली इस चुनावी जनसभा के लिए पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी रैली में प्रियंका गांधी पार्टी के घोषणा पत्र को भी जारी किया। इसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा जनता के सम्मुख रखा गया है।

कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा, जनता से छलावा

कांग्रेस चुनाव घोषणापत्र जारी होने ऐन वक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसे झूठ पुलिंदा और जनता के साथ छलावा करार दिया। वह घोषणापत्र जारी करने देहरादून पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर तंज करने से भी नहीं चूके। कौशिक ने कहा, प्रियंका ने नारा दिया लड़की हूं लड़ सकती हूं। दिल्ली और लखनऊ में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की बातें कहीं। लेकिन उत्तराखंड में कांग्रेस ने दो महिलाओं को टिकट देने के बाद काट दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका यह जरूर बताएं कि उत्तराखंड में उन्होंने कितनी महिलाओं को टिकट दिए।

कहा कि कांग्रेस महिलाओं को टिकट देने की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन उत्तराखंड में उसने इसके ठीक विपरीत काम किया। यह जानते हुए कि मातृ शक्ति के बलबूते ही उत्तराखंड का निर्माण हुआ। दुर्भाग्य है कि कांग्रेस ने दो महिलाओं को टिकट दिए और अगले ही दिन दोनों टिकट काट दिए। पार्टी दोनों महिलाओं के टिकट बदल सकती थी। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। कौशिक ने कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र में 500 रुपये से कम में रसोई गैस देने के वादे पर कहा कि प्रदेश में इसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने की। उन्हें यह बताना पड़ेगा कि उनके राज्य में गैस के दाम कितने हैं? छत्तीसगढ़ में एक हजार रुपये में रसोई गैस है।

बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर कौशिक ने कहा कि इन दोनों मुद्दों पर कांग्रेस खुद कठघरे में खड़ी है। राजस्थान में बेरोजगारी दर 20 प्रतिशत है, जबकि उत्तराखंड में 5.2 प्रतिशत है। उत्तराखंड सरकार ने पेट्रोल-डीजल से वैट कम किया। कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये के पार है। उत्तराखंड में 93 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की महंगाई की बात नहीं करती। 

कौशिक ने कहा कि कांग्रेस घोषणापत्र में गैरसैंण की बात कर रही है। लेकिन पांच साल रहकर उसने गैरसैंण के लिए कुछ नहीं किया। गैरसैंण को राजधानी बनाने के मेरे प्राइवेट संकल्प को गिराया। हमने कहा था कि कांग्रेस गैरसैंण को स्थायी राजधानी, अस्थायी राजधानी, ग्रीष्मकालीन राजधानी में से कोई प्रस्ताव लेकर आए तो हम उसका समर्थन करेंगे। लेकिन कांग्रेस प्रस्ताव नहीं लाई।

जल्द आएगा हमारा घोषणा पत्र, वादे होंगे पूरे

कौशिक ने कहा कि जल्द पार्टी का घोषणापत्र भी आ जाएगा। पार्टी ने अपने पिछले घोषणापत्र के सभी वादे पूरे किए हैं। भू कानून पर हमने जो कमेटी बनाई है, उसकी सिफारिशों पर अमल करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पुरानी पेंशन बहाली के लिए कृतसंकल्प है। कैबिनेट में इसकी पैरवी की गई। संकल्प केंद्र सरकार को भेजा है। पार्टी कर्मचारियों के साथ है और उनकी भावना के अनुरूप आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed