{"_id":"668c523dc96fcff6430fc2e5","slug":"private-schools-have-been-involved-in-solving-the-parking-dehradun-news-c-5-1-drn1030-451531-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ...ताकि निजी स्कूलों की पार्किंग लोगों के भी काम आ सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ...ताकि निजी स्कूलों की पार्किंग लोगों के भी काम आ सके
विज्ञापन
I
I
I
I
Iएमडीडीए उपाध्यक्ष ने प्राइवेट स्कूल संचालकों से की मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण की अपील
I
Iबैठक में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सुनिश्चित करने पर स्कूलों ने भरी हामी, पौधरोपण का भी लिया संकल्पI
एमडीडीए ने शहर में पार्किंग की समस्या के समाधान और वर्षा जल संग्रहण की मुहिम में निजी स्कूलों को शामिल किया है। एमडीडीए ने सोमवार को निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक की। इसमें 40 से अधिक प्रबंधकाें एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने स्कूलों से मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की अपील की। ताकि, यह पार्किंग लोगों के काम भी आ सकें।
बैठक में वर्षा जल संग्रहण सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। इस पर सभी स्कूलों ने सहमति जताई। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि जगह उपलब्ध नहीं होने के चलते प्रत्येक जगह पर सार्वजनिक पार्किंग का निर्माण संभव नहीं है। ऐसे में प्राइवेट स्कूलों का सहयोग मिले तो इससे समाज को बड़ा लाभ मिल सकता है। उन्होंने स्कूल संचालकों के सामने प्रस्ताव रखा कि वे अपने यहां मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण करें, ताकि स्कूल की छुट्टी के बाद आम लोगों को इसका लाभ मिल सके और वाहनों के पार्क करने की समस्या का समाधान हो सके। कहा कि भूमिगत जल में विभिन्न कारणों के चलते लगातार कमी आ रही है। लिहाजा, वर्षा जल के संग्रहण के प्रावधान का सख्ती से पालन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों का प्रयास होना चाहिए कि आगामी 15 से 20 दिनों में यह व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने मानसून सीजन में प्रदेश सरकार के पौधरोपण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए छात्रों की भागीदारी कराने को कहा।