{"_id":"67f5714fd5a40e31dd089b59","slug":"private-schools-are-charging-up-to-rs-8000-in-the-name-of-robotics-dehradun-news-c-5-1-drn1031-660253-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रोबोटिक्स के नाम पर आठ हजार तक वसूल रहे निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रोबोटिक्स के नाम पर आठ हजार तक वसूल रहे निजी स्कूल
विज्ञापन
Iनिजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ टोलफ्री नंबर पर मंगलवार को जिलेभर से नौ शिकायतें दर्ज हुईं।
I
Iनेहरू कॉलोनी निवासी आशुतोष जुगरान ने बताया कि उनके बच्चे के स्कूल में रोबोटिक्स पढ़ाने के नाम पर आठ हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। ऊपर से हर साल 10% फीस वृद्धि भी की जा रही है। वहीं, अभिभावक योगेंद्र कुमार के अनुसार स्कूल वार्षिक शुल्क के नाम पर 10,000 रुपये वसूल रहा है। साथ ही दो महीने की फीस एक साथ जमा करने का दबाव भी बनाया जा रहा है। वहीं टिंकू सिंह ने बताया कि उनके बच्चे को बिना किसी सूचना के सिर्फ इसलिए स्कूल से निकाल दिया गया क्योंकि समय पर मासिक शुल्क जमा नहीं हो सका। मोहम्मद अनीस की शिकायत शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर करती है। उनके अनुसार, उनके बच्चे के स्कूल में केवल एक शिक्षक पढ़ा रहे हैं। इसके अलावा हरिराज, दिगंबर सिंह, अजय कुमार, सलीम अहमद और अभिनय कश्यप ने आरोप लगाए कि स्कूल हर साल फीस बढ़ाते हैं और किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने के लिए विशेष दुकानों से खरीददारी का दबाव बनाते हैं।I
Iहर ब्लाॅक में दर्ज शिकायतों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जा चुका है। जल्द ही कमेटियों की ओर से संबंधित विद्यालयों में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार ढौंढियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारीI