फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Private company's moving bus ceases, passengers upset

प्राइवेट कंपनी की चलती बस सीज, यात्री परेशान

Mon, 20 Sep 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Private company's moving bus ceases, passengers upset
रविवार रात ऋषिकेश से गाजियाबाद जा रही एक प्राइवेट कंपनी की बस को आरटीओ ने सीज कर दिया। जिससे उसमें सवार यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बस में सवार गाजियाबाद के यात्री अभिषेक ने बताया कि उन्होंने एप के जरिये रेड बस से ऋषिकेश से गाजियाबाद जाने के लिए अपने व अपने परिवारजनों की टिकटें बुक की थी। रविवार रात निर्धारित समय पर बस चली लेकिन कुछ ही मिनटों में आरटीओ की टीम ने उसे रुकवाकर सीज कर दिया। बताया गया कि बस ने रोड टैक्स नहीं भरा है, इसलिए उसे उत्तराखंड में चलने की अनुमति नहीं है। इसके बाद बस में सवार करीब 44 यात्रियों ने अपने लिए इंतजाम करने की मांग की। आरोप है कि इस दौरान अधिकारियों ने रोडवेज की दूसरी बस बुला ली और टिकट लेकर उसमें बैठने को कहा। यात्रियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वो पहले ही टिकट खरीद कर बस में बैठे थे, मामले में उनकी कोई गलती नहीं है, इसलिए वो दोबारा टिकट नहीं लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्राइवेट कंपनी की बस में उन्होंने स्लीपर का टिकट लिया था, जबकि मौके पर भेजी गई रोडवेज की बस स्लीपर नहीं थी। देर रात तक बीच सड़क पर हंगामा होता रहा। वहीं मामले में रोडवेज के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed