{"_id":"5d3802728ebc3e6d03542d96","slug":"private-channel-ceo-umesh-kumar-security-removed-for-home-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय ने हटाई उमेश शर्मा की सुरक्षा, सीएम के करीबियों के स्टिंग प्रकरण में हुए थे अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्रालय ने हटाई उमेश शर्मा की सुरक्षा, सीएम के करीबियों के स्टिंग प्रकरण में हुए थे अरेस्ट
Wed, 24 Jul 2019 12:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी उमेश
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक निजी न्यूज चैनल के सीईओ उमेश शर्मा की सुरक्षा हटा ली है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबियों का स्टिंग करने का षड्यंत्र रचने के आरोप में उमेश विवादों में आए थे। इसी मामले में उमेश और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीआईपी सुरक्षा की ताजा सूची जारी की है, जिसमें कुछ की सुरक्षा श्रेणी को घटाया गया है। इस कड़ी में उमेश शर्मा की वाई प्लस सुरक्षा श्रेणी में सीआरपीएफ सुरक्षा कवर हटा दिया गया है। उमेश शर्मा वर्ष 2016 में पहली बार बड़े विवाद में घिरे थे, जब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्टिंग किया था।
विज्ञापन
इसी स्टिंग के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी थी। केंद्र की भाजपा सरकार से सुरक्षा मिलने के बाद वर्ष 2018 में उमेश पर उनके न्यूज चैनल के एक कर्मचारी ने मुख्यमंत्री के करीबियों का स्टिंग कर ब्लैकमेलिंग कर षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में उमेश को साथियों सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। फिलहाल उमेश जमानत पर है।
विज्ञापन