फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Private buses will run between Doon Haridwar Mussoorie Tehri Uttarakhand News in Hindi

Uttarakhand: यात्रियों को समस्या होगी खत्म, दून, हरिद्वार, मसूरी-टिहरी के बीच चलेंगी निजी बसें, प्रस्ताव तैयार

Tue, 01 Oct 2024 04:01 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 01 Oct 2024 04:01 PM IST
सार

दून संभाग के राष्ट्रीय राजमार्गों को अधिसूचित राजमार्गों की सूची से बाहर किया गया है। इस कारण देहरादून समेत आसपास के कई जिलों के मध्य प्राइवेट बसें मेन रूट से जाएंगी।

विज्ञापन
Private buses will run between Doon Haridwar Mussoorie Tehri Uttarakhand News in Hindi
बसें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : https://chdctu.gov.in/

विस्तार

अब देहरादून संभाग में दून, हरिद्वार, मसूरी, टिहरी समेत सभी पहाड़ी क्षेत्रों के मध्य निजी बसों का संचालन राष्ट्रीय राजमार्गों पर हो सकेगा। अभी तक राष्ट्रीय राजमार्गों को अधिसूचित मार्गों की सूची में रखा गया था। इसके चलते निजी बसों का संचालन मुख्य मार्गों पर नहीं हो पा रहा था। निजी बसों को गंतव्य तक जाने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना पड़ता था।

विज्ञापन


इसके चलते यात्रियों को समस्या हो रही थी। लेकिन अब निजी बसों का संचालन हो सकेगा। इसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है। 16 अक्तूबर को कमिश्नर की अध्यक्षता में होने वाली संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। दून से ऋषिकेश, मसूरी जाना हो या हरिद्वार-टिहरी, निजी बसों को मुख्य मार्गों पर चलने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन


अब दून संभाग के राष्ट्रीय राजमार्गों को अधिसूचित राजमार्गों की सूची से बाहर किया गया है। इस कारण देहरादून समेत आसपास के कई जिलों के मध्य प्राइवेट बसें मेन रूट से जाएंगी। आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा ने बताया कि नेशनल हाईवे पर 15 बस सेवाओं को अनुमति देने की तैयारी है। इससे मुख्यतया पांच रूटों को लाभ मिलेगा। मैदानी क्षेत्रों में हरिद्वार, ऋषिकेश से देहरादून के मध्य प्राइवेट बसों का संचालन मुख्य मार्गों से नहीं हो पा रहा था। दून से हरिद्वार जाने वाली बस चीला नहर की पटरी से होकर गुजरती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी बसों को मेन रूट पर चलाया जाएगा
दून से ऋषिकेश के लिए जाने वाली बस जौलीग्रांट के बजाय थानो होकर वैकल्पिक मार्ग से जाती थी। देहरादून से मंसूरी के लिए निजी बसों को चलने की अनुमति नहीं थी। इसी वजह से शटल सेवा का संचालन नहीं हो पा रहा था। अब यह सभी बसें अनुमति मिलते ही मुख्य मार्गों से जा सकेंगी। हरिद्वार को भी इस व्यवस्था से काफी लाभ मिलेगा।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  राज्य में बिजली महंगी होनी तय, कितनी बढ़ोतरी होगी...इस पर आज होगा फैसला

भगवानपुर से झबरेड़ा-मंगलौर के बीच बसों का संचालन नेशनल हाईवे पर हो सकेगा। इसी तरह मंगलौर से लखनौता के बीच का ब्लाकेज खुलेगा। हरिद्वार से लक्ष्मण झूला के लिए भी सीधे बस जा सकेगी। हरिद्वार से नरेंद्र नगर, टिहरी, घनसाली के लिए भी निजी बसों को मेन रूट पर चलाया जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed