{"_id":"5c656f06bdec22738e36b494","slug":"prithvi-credit-cooperative-society-director-and-manager-arrested-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी का निदेशक और प्रबंधक गिरफ्तार, पढ़िए पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पृथ्वी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी का निदेशक और प्रबंधक गिरफ्तार, पढ़िए पूरा मामला
Fri, 15 Feb 2019 09:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
गबन के आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों रुपये गबन करने वाली पृथ्वी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के निदेशक को लखनऊ और प्रबंधक को बागेश्वर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं निदेशक की पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है। वह भी सोसायटी में निदेशक है।
विज्ञापन
एसपी लोकेश्वर सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पृथ्वी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी ने 2016 में शहर में शाखा खोली। बसंत गिरी गोस्वामी निवासी कपकोट को शाखा प्रबंधक बनाया गया। गोस्वामी ने बागेश्वर के लोगों के लाखों रुपये एक निश्चित समय के लिए निवेश कराए।
विज्ञापन
समयावधि पूरी होने के बाद जब निवेशकों ने रुपये मांगे तो बहाने बना दिये। सोसायटी ने लाखों का गबन कर दिया। 2018 से निदेशक अंडरग्राउंड हो गए। बाद में कोतवाली में सोसायटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जांच में सोसायटी लखनऊ में पंजीकृत निकली और पति-पत्नी पीयूष अवस्थी और हिमांगी अवस्थी निदेशक थे। इधर, कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने 13 फरवरी को लखनऊ (यूपी) के कालाक्कर चौराहा ओल्ड हैदरादाबाद स्थित घर से निदेशक पीयूष अवस्थी पुत्र स्व. हरिवंश अवस्थी निवासी आनंद नगर जेल रोड लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोसायटी में ही निदेशक पीयूष की पत्नी हिमांगी अवस्थी को भी हिरासत में ले लिया है हालांकि चिकित्सकीय कारणों से गिरफ्तारी नहीं की गई है।
उधर, कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को बागेश्वर से शाखा प्रबंधक बसंत गिरी गोस्वामी को भी गिरफ्तार कर लिया। सिंह ने बताया कि सोसायटी के अन्य सदस्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
हल्द्वानी, खटीमा, देहरादून में भी हैं शाखाएं
पृथ्वी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी की बागेश्वर के अलावा हल्द्वानी, खटीमा, देहरादून, विकास नगर और अन्य जिलों में भी शाखाएं हैं। इन शाखाओं के जरिये जनता की गाढ़ी कमाई निवेश कराई जाती है।
ऐसे देते थे ठगी को अंजाम
सोसायटी के निदेशक, अधिकारी, कर्मी अशिक्षित, गरीब, बेरोजगारों को कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देते थे। इस बाबत उनका सोसायटी में खाता खुलवाया जाता और रकम जमा कराई जाती। बाद में बैंक खातों के जरिये जमा रकम को लखनऊ ट्रांसफर कर दिया जाता था। वहां से रकम का गबन हो जाता था। अभी तक बागेश्वर के 85 खातों से 20 लाख रुपये से अधिक की रकम का गबन सामने आया है। वहीं अन्य राज्यों की शाखाओं का गबन मिलाकर घोटाला करोड़ों तक पहुंच सकता है।