फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pritam singh statement on amit shah about rahul gandhi matter

शाह की चूं-चूं तो 2019 में निकल जाएगी, और भी बहुत कुछ बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 22 Sep 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Sep 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
pritam singh statement on amit shah about rahul gandhi matter

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कटाक्ष से क्षुब्ध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा,‘अमित शाह जी, कांग्रेस चूं-चूं नहीं कर रही है।

विज्ञापन


चूं-चूं आप कर रहे हैं, क्योंकि संगठन और सरकार से ज्यादा समय आपने राहुल गांधी पर निशाना साधने में गुजार दिया। मंत्रियों और विधायकों पर आपको भरोसा नहीं रहा। आप उन्हें धमका रहे हैं कि निर्दलीय चुनाव लड़कर देख लो।’ उन्होंने कहा कि शाह की चूं-चूं 2019 में निकल जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता में उन्होंने शाह के राहुल गांधी पर दिए गए बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज देश जिस मुकाम पर खड़ा है, वह सब कांग्रेस की अगुवाई में ही संभव हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन साढ़े तीन साल की सरकार में भाजपा ने केवल धन जुटाने का काम किया। देश का ऐसा कोई जनपद नहीं, जहां भाजपा ने अकूत संपत्ति अर्जित न की हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस तीन दशक तक सत्ता में रही लेकिन आज भी उसका कार्यालय वही है जो पहले था। 

शाह-सीएम की गाड़ी पानी से चलती है

pritam singh statement on amit shah about rahul gandhi matter

लेकिन भाजपा ने साढ़े तीन साल में देहरादून में दो-दो कार्यालय खोले। जनपदों में कार्यालयों के भूखंड लेने का काम किया। नोटबंदी से देश में हाहाकार मची रही लेकिन भाजपा की पौ बारह हो गई। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा।

उन्होंने कहा कि शाह ने संकेत दे दिए हैं कि सरकार एनएच -74 घोटाले की सीबीआई जांच से कदम पीछे खींच रही है। उन्होंने इस प्रकरण की हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की।

प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी विजय सारस्वत, संजय पालीवाल, आरपी रतूड़ी, गरिमा दसौनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, दीप बोहरा, गिरीश पुनेड़ा भी उपस्थित थे।

प्रीतम ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इन दोनों मुद्दों पर केंद्र व राज्य की सरकारें नाकाम रही हैं। मगर पता नहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कौन सा चश्मा पहन रखा है कि उन्हें महंगाई नहीं दिखती।

उन्होंने कहा शाह महंगाई पर रोक लगाने का दावा कर रहे हैं। जबकि पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने सवाल दागा कि क्या सीएम और शाह की गाड़ियां पेट्रोल के बजाय पानी से चलती हैं।

कांग्रेस राज में जो गैस सिलेंडर 450 रुपये का था, वह आज 777 रुपये का है। उन्होंने कहा कि ये वाकई डबल इंजन की सरकार है। लेकिन ये दोनों इंजन विपरीत दिशा में जुड़े हैं और रेल गाड़ी जहां की तहां खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed