{"_id":"592b0b4c4f1c1ba915bdadfb","slug":"pritam-singh-said-congress-is-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कांग्रेसी नेता बोला, कांग्रेस हारी जरूर पर समाप्त नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कांग्रेसी नेता बोला, कांग्रेस हारी जरूर पर समाप्त नहीं हुई
ब्यूरो/अमर उजाला,बागेश्वर
Updated Sun, 28 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
pritam singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह रविवार को बागेश्वर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जरूर हारी है, लेकिन समाप्त नहीं हुई है। कांग्रेस ने ही देश को आजाद कराया था। कांग्रेस को फिर से मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने होंगे।
विज्ञापन
स्वराज भवन में हुए स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार का अब तक कार्यकाल निराशाजनक रहा है। भाजपा ने राज्य खाद्य योजना की अनाज दरें बढ़ाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला है। चीनी की सब्सिडी समाप्त कर दी है। भाजपा के शासन में शराब और खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा रोजगार समाप्त कर रही है। उन्होंने केंद्र पर भी हर मोर्चे पर असफल रहने का आरोप लगाया। कहा कि किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने मनरेगा को कांग्रेस की देन बताया।
विज्ञापन