फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prisoners on Hunger Strike in haridwar jail for bad food quality

यहां जेल में भूख हड़ताल पर बैठे 600 कैदी, अधिकारियों में मचा हड़कंप, पीछे है ये वजह 

Tue, 06 Nov 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 06 Nov 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
Prisoners on Hunger Strike in haridwar jail for bad food quality
jail

जिला जेल में अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर करीब 600 कैदी भूख हड़ताल पर बैठ गए। देहरादून के बदमाश जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती के उकसाने पर भूख हड़ताल पर बैठे  कैदी देर शाम तक चली मान मनौव्वल के बाद भी टस से मस नहीं हुए।

विज्ञापन


कैदियों के भूख हड़ताल पर जाने से जेल प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी हरिद्वार जेल की सभी बैरकों को जब खोला गया तब कई कैदियों ने सुबह का नाश्ता लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


कैदियों के नाश्ता लेने से इंकार कर देने की खबर मिलते ही जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जेल अफसर सक्रिय हुए तब सामने आया  कि करीब छह सौ कैदी नाश्ता नहीं ले रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैदियों की अगुवाई कर रहे देहरादून के बदमाश जितेंद्र उर्फ जित्ती से जब जेल प्रशासन ने बातचीत की तब उसने तीन सूत्रीय मांगों के पूरा होने पर भूख हड़ताल खत्म करने की बात कही। जेल प्रशासन से बैरकों में सख्ती से चेकिंग बंद करने, मनचाहा भोजन परोसने और पूरे जेल परिसर में बेरोकटोक आवाजाही की मांग की गई।

जेल प्रशासन ने इन मांगों को खारिज करते हुए कैदियों को मनाना चाहा लेकिन वह माने नहीं। सुबह के नाश्ते के बाद दोपहर का खाना भी कैदियों ने नहीं लिया। दिन भर कैदियों की मान मनौव्वल चलती लेकिन जेल अधिकारियों की बात को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया।

शाम करीब छह बजे तक भी रात का खाना कैदियों ने लेने से इनकार कर दिया। जेलर एसएम सिंह ने बताया कि सात बजे जेल की सभी बैरकों को बंद कर दिया जाएगा। उच्च अधिकारियों को कैदियों की मांगों के संबंध में अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह जब बैरक खुलेगी तब फिर से कैदियों से नाश्ता लेने की बात कही जाएगी। कैदियों को समझाने का प्रयास चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed