फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prisoners hunger strike in Sudhowala jail dehradun

देहरादूनः सुद्धोवाला जेल में कैदियों की भूख हड़ताल की चर्चा गरम, पेशी पर आए बंदियों ने किया खुलासा

Wed, 04 Sep 2019 09:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 04 Sep 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
prisoners hunger strike in Sudhowala jail dehradun
सुद्दोवाला जेल - फोटो : file photo

सुद्धोवाला जेल में चौदह साल से अधिक सजा काट चुके सजायाफ्ता कैदी रिहाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। हवालात में पेशी पर आए कुछ बंदियों ने मीडिया कर्मियों के सामने इस बात का खुलासा किया। अभिरक्षा में बंदियों को अदालत लेकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भी दबी जुबान में इस बात की पुष्टि की। हालांकि, जेल प्रशासन के अधिकारी इससे साफ इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


पंजाब और यूपी की तर्ज पर 14 साल से अधिक सजा काट चुके कैदियों को रिहा करने की मांग उत्तराखंड में भी कई वर्षों से उठ रही है। डेढ़ साल पहले हरिद्वार जेल में भी इसी मांग को लेकर कई दिन हड़ताल चली थी। हाल में ही हरिद्वार जेल में तीन कैदियों के हड़ताल पर होने की बात सामने आई थी। जेल प्रशासन इनमें से दो कैदियों की हड़ताल तुड़वा चुका है। इसी बीच मंगलवार को देहरादून की सुद्धोवाला जेल में भी कैदियों के हड़ताल पर जाने की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन


सोमवार और मंगलवार को पेशी को सदर हवालात आए बंदियाें ने जेल के अंदर चल रही हड़ताल के बारे में जानकारी दी। उनका कहना था कि करीब 20 बंदी हड़ताल पर हैं। लेकिन, जेल अधीक्षक महेंद्र ग्वाल ने भूख हड़ताल की बात से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि  जेल में एक भी बंदी भूख हड़ताल पर नहीं है। इधर, जिलाधिकारी सी रविशंकर का कहना है कि जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदियों की हड़ताल की बात उनके संज्ञान में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed