फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prisoners Give Money to shooters For Doctor and liquor Businessman Murder in roorkee Both Arrested

रुड़की: जेल में बंद बदमाश ने डॉक्टर और शराब कारोबारी की हत्या के लिए दी सुपारी, दो शूटर गिरफ्तार 

Thu, 01 Aug 2019 08:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/मंगलौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/मंगलौर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Aug 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
Prisoners Give Money to shooters For Doctor and liquor Businessman Murder in roorkee Both Arrested
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुड़की में मंगलौर पुलिस और सीआईयू की टीम को मंगलौर के एक डॉक्टर और रायवाला के शराब कारोबारी की हत्या करने पहुंचे दो शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

विज्ञापन


हरिद्वार जेल में बंद बदमाश ने दोनों शूटरों को डॉक्टर और शराब कारोबारी की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने शूटरों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस समेत एक स्कूटी और दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को सिविल लाइंस कोतवाली में एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल में बंद मंगलौर निवासी कलीम ने मंगलौर के डॉक्टर अमजद और रायवाला निवासी शराब कारोबारी रमेश जोशी की हत्या के लिए दो शूटरों को दो लाख की रुपये की सुपारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात सूचना मिली कि तांशीपुर गांव के पास गंगनहर पटरी से बैंगनी रंग की स्कूटी से दोनों शूटर रुड़की से मंगलौर आ रहे हैं। टीम ने तत्काल तांशीपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि शूटरों की पहचान पुरुषोत्तम झा निवासी ग्राम दूरडोली, थाना बैनीपट्टी जिला मधुबनी और प्रदीप उर्फ भूरा निवासी ग्राम मंडावर, थाना भौराकलां जिला मुजफ्फरनगर, बिहार के रूप में हुई है। पुरुषोत्तम के पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और प्रदीप के पास 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस मिले हैं।

30 हजार रुपये एडवांस दिलवाए

पूछताछ में पुरुषोत्तम ने बताया कि उसका एक दोस्त सचिन निवासी हरियाणा हरिद्वार जेल में बंद है। कलीम से उसकी जेल में मुलाकात हुई थी। सचिन के माध्यम से कलीम ने जेल से ही व्हाट्सएप और टैक्स्ट मैसेज से उससे संपर्क किया।

इसके बाद कलीम ने डॉक्टर और शराब कारोबारी की सुपारी थी। साथ ही बताया था कि प्रदीप उर्फ भूरा उसे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिलेगा। उसके साथ उसे दोनों की हत्या करनी है। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन पर मिला और दोनों ने हत्या का प्लान बताया।

इस बीच कलीम ने एक अनजान व्यक्ति के हाथों हरिद्वार में 30 हजार रुपये एडवांस दिलवाए थे। इसके बाद दोनों प्रदीप के चचेरे भाई रुड़की निवासी जितेंद्र के घर रुक थे। दोनों ने दो-तीन दिन तक मंगलौर आकर डॉक्टर की रेकी की।

पुरुषोत्तम ने पूछताछ में बताया कि डॉक्टर की हत्या करने के बाद उन्हें शराब कारोबारी की हत्या करनी थी। एसएसपी ने बताया कि जेल में मोबाइल चलने की भी जांच की जा रही है।

एक तीर से दो निशाने साधना चाहता था कलीम

पुलिस सूत्रों की मानें तो कलीम की डॉक्टर अमजद से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी वजह से वह डॉक्टर की हत्या करना चाहता है। इसी बीच उसकी जेल में बंद एक शराब कारोबारी से मुलाकात हुई। कलीम ने शराब कारोबारी से बताया था कि उसके पास सुपारी लेकर हत्या करने वाले शूटर हैं और वह दो शूटरों से डॉ. अमजद की हत्या करवाने वाला है।

सूत्रों की मानें तो शराब कारोबरी ने भी रायवाला निवासी शराब कारोबारी रमेश जोशी की हत्या कराने की बात कही। कलीम ने उससे भी हत्या का सौदा कर लिया। इसके बाद उसने दो लाख रुपये में दोनों की सुपारी देकर एक तीर से दो निशाने साधने की योजना बनाई।

सूत्रों की मानें तो कलीम ने जेल में बंद शराब कारोबारी से लाखों की सुपारी ली थी। काम होने पर वह उस रकम में से दो लाख रुपये दोनों शूटरों को दे देता और बाकी अपने किसी परिचित को दिला देता।

जरायम की दुनिया में पैर रखते ही धरा गया पुरुषोत्तम

पुलिस के अनुसार, पुरुषोत्तम का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। यह पहला मौका है, जब उसने अपराध की दुनिया में कदम रखने के लिए सुपारी ली थी। वह वर्तमान में हरिद्वार क्षेत्र में रहकर किसी फैक्ट्री में काम कर रहा था जबकि प्रदीप उर्फ भूरा पर पुराने आपराधिक मामले चल रहे हैं। पुलिस पुरुषोत्तम के बारे में बिहार पुलिस से भी जानकारी जुटा रही है। 

कलीम को रिमांड पर लेगी पुलिस
हरिद्वार जेल में बंद कलीम को पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके लिए पुलिस की ओर कोर्ट में प्रार्थनापत्र देने की तैयारी की जा रही है। साथ ही प्रदीप के चचेरे भाई जितेंद्र से भी पुलिस पूछताछ करेगी। 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
मंगलौर कोतवाली के एसएसआई चंद्रमोहन, एसआई लोकपाल पंवार, एसआई आमिर खान समेत हसन जैदी, इसरार, मनीष, राजेश देवरानी, कपिल और सीआईयू प्रभारी रविंद्र सिंह, देवेंद्र भारती, जाकिर हुसैन, सुरेश रमोला, नितिन, देवेंद्र ममगाईं, महिपाल, रविंद्र खत्री, अशोक कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed