फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prisoner Death under suspicious circumstances in Suddhowala jail Dehradun Uttarakhand News in hindi

Dehradun: संदिग्ध परिस्थितियों में बंदी की जेल में मौत, नशा तस्करी में किया था गिरफ्तार, पत्नी भी जेल में बंद

Wed, 24 Apr 2024 12:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 24 Apr 2024 12:28 PM IST
सार

पांच अप्रैल को डोईवाला पुलिस ने नशे की तस्करी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पत्नी भी जेल में बंद है।

विज्ञापन
Prisoner Death under suspicious circumstances in Suddhowala jail Dehradun Uttarakhand News in hindi
जेल में कैदी की मौत। ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशा तस्करी में गिरफ्तार बंदी की सुद्धोवाला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने उसकी पत्नी को भी उसके साथ गिरफ्तार किया था पांच अप्रैल को डोईवाला पुलिस ने अश्वनी व उसकी पत्नी संदीप कौर को नशे के प्रतिबंधित 250 कैप्सूल और 650 टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh Gangotri Highway:  पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, यातायात बाधित, हाईवे के दोनों ओर लगी वाहनों की लाइन
विज्ञापन


जहां से मुकदमा दर्ज कर दोनों को सुद्धोवाला जेल भेज दिया। मंगलवार सुबह को अश्वनी की तबीयत खराब होने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुद्धोवाला जेल के जेलर पवन कोठारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मृत्यु होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed