{"_id":"5d3c4e4b8ebc3e6d0a3dfaa0","slug":"prisoner-abscond-from-police-custody-surrender-in-court-at-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: हाथ मलती रह गई पुलिस, कस्टडी से फरार आरोपी ने कोर्ट में कर दिया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: हाथ मलती रह गई पुलिस, कस्टडी से फरार आरोपी ने कोर्ट में कर दिया आत्मसमर्पण
Sat, 27 Jul 2019 06:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 27 Jul 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्टडी से फरार हुए आर्म्स एक्ट के आरोपी को गंगनहर कोतवाली पुलिस गिरफ्तार करने का दम भरती रही और उसने चकमा देकर चोरी के मामले में जमानत तुड़वाकर लक्सर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे पहले प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की सुपारी के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने भी बुर्का पहनकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तब भी गंगनहर कोतवाली पुलिस की खूब फजीहत हुई थी।
विज्ञापन
कहावत है कि सुई भी गिरती है तो पुलिस को भनक लग जाती है, लेकिन गंगनहर कोतवाली पुलिस को 25 जुलाई को कस्टडी से फरार हुए आर्म्स एक्ट के आरोपी तेलीवाला निवासी रईस के सरेंडर की भनक तक नहीं लगी। पुलिस लगातार दावा कर रही थी कि जल्द उसको गिरफ्तार किया जाएगा। उसके परिजनों और रिश्तेदारों पर पूरी नजर है, लेकिन पुलिस के दावों की तब हवा निकल गई, जब आरोपी ने लक्सर जीआरपी में दर्ज चोरी के एक मामले में जमानत तुड़वाई और लक्सर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले पाड़ली गुर्जर निवासी प्रॉपर्टी डीलर की सुपारी के मामले में फरार चल रहे आरोपी अमजद की गिरफ्तारी के लिए गंगनहर पुलिस ने तमाम दावे किए थे, लेकिन 21 जुलाई को वह कोर्ट में सरेंडर करने आ रहा है, इतनी बड़ी सूचना पुलिस के पास नहीं थी। पुलिस ने कोर्ट परिसर से लेकर बाहर तक जाल बिछा रखा था, लेकिन यहां भी वह गच्चा खा गई। आरोपी ने बुर्का पहनकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया और पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रह गई।
विज्ञापन
आखिर जिम्मेदार कौन?
कोतवाली या थाना परिसर में अगर कोई घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी इंस्पेक्टर या थानाध्यक्ष की होती है। कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा से मुजरिम फरार होना बड़े अपराध की श्रेणी में आता है। अक्सर देखा जाता है कि कार्रवाई इंस्पेक्टर पर होती है, लेकिन गंगनहर कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने के बाद अभी यह तय नहीं हो पाया है कि आखिर इसका जिम्मेदार कौन है?