फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prisoner Abscond from pithoragarh jail

पिथौरागढ़ जेल की दीवार फांदकर विचाराधीन कैदी फरार, नाबालिग को भगाने के आरोप में था बंद

Tue, 03 Sep 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Sep 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Prisoner Abscond from pithoragarh jail
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

नाबालिग को भगाने के आरोप में जेल में बंद विचाराधीन कैदी सोमवार दोपहर बाद पिथौरागढ़ बंदीगृह की दीवार फांदकर फरार हो गया। पुलिस और एसओजी की टीमें देर शाम तक कैदी को ढूंढने में जुटी रहीं, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया। घटना से पुलिस में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


बरेली के सिरछुरी मीरगंज निवासी प्रदीप कुमार मौर्य ऑलवेदर रोड निर्माण में लगी जेसीबी का चालक था। कुछ माह पहले वह गुरना क्षेत्र की एक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन


किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पिथौरागढ़ थाना कोतवाली में आईपीसी की धारा 367, 366 और 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पिथौरागढ़ बंदीगृह में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को वह अपराह्न तीन बजे बंदीगृह की दीवार फांदकर फरार हो गया। कैदी के फरार होने से बंदीगृह की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस और होमगार्ड के जवानों के हाथ पांव फूल गए। बंदी गृह से सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।

साथ ही घाट पुलिस चौकी सहित नेपाल सीमा की चौकियों को भी अलर्ट किया गया। पुलिस और एसओजी की अलग-अलग टीमें देर शाम तक फरार आरोपी की तलाश में जुटी रहीं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पकड़ में नहीं आ पाया था।

कैदी के बंदीगृह से फरार होने की जानकारी के बाद पुलिस के आरआई मोहन चंद्र कांडपाल ने बंदीगृह का निरीक्षण किया। बताया कि प्रारंभिक जांच में पेड़ के सहारे या फिर अन्य बंदियों की मदद से भागने की संभावना है।  कहा कि इसकी जांच की जा रही है। 

बंदीगृह से कूदकर फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। सभी थानों और चौकियों में हुलिया एवं फोटो भेज दी गई है। जिले से बाहर जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। फरार बंदी को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।  
- रामचंद्र राजगुरु, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed