फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police Two soldiers will get Prime Minister Jeevan Raksha Medal

Uttarakhand Police: दो सिपाहियों को मिला प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक, जान पर खेलकर बचाई थी छह लोगों की जान

Wed, 22 Feb 2023 09:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 22 Feb 2023 09:48 PM IST
सार

पदक विजेता दोनों सिपाहियों ने मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार से भेंट की। डीजीपी ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
Uttarakhand Police Two soldiers will get Prime Minister Jeevan Raksha Medal
उत्तराखंड के दो सिपाहियों को मिला प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पुलिस के दो सिपाहियों फैजान अली और राजेश कुंवर को प्रधानमंत्री रक्षा पुलिस पदक से नवाजा गया है। दोनों सिपाहियों ने वर्ष 2019 में रायपुर स्थित एक घर में पार्क कार में आग लगने से फंसे परिवार के छह लोगों को बचाया था। उन्हें यह पदक मध्य प्रदेश में राज्यपाल मंगूभाई पटेल के हाथों दिया गया।

विज्ञापन


पदक विजेता दोनों सिपाहियों ने मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार से भेंट की। डीजीपी ने उन्हें बधाई दी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 13 से 17 फरवरी तक मध्यप्रदेश के भोपाल में ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान ही दोनों सिपाहियों को पदक मिलने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


यह था मामला
05 जुलाई 2019 की रात देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के दशमेश विहार कॉलोनी में विक्रांत के घर पर कार में आग लगी थी। सूचना पर चीता ड्यूटी में नियुक्त कांस्टेबल फैजान अली और कांस्टेबल राजेश कुंवर तत्काल वहां पहुंचे। पता चला कि वहां खड़ी कार में भीषण आग लगी है। लपटें इतनी तेज थीं कि घर के अंदर और बाहर धुएं से कुछ नजर नहीं आ रहा था। लपटों ने पास ही खड़ी स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। इससे घर के अंदर धुंआ भर गया। अंदर विक्रांत कुमार उनकी पत्नी, दो बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता फंसे थे। कांस्टेबल फैजान और राजेश ने जान की परवाह किए बिना मुंह पर गीला कपड़ा बांधा और किसी तरह घर में फंसे लोगों के पास पहुंचे। उन्होंने रोते चिल्लाते पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए हौसला रखने को कहा। दम घुटने के कारण घबरा रहे छोटे बच्चों, महिलाओं को सीढ़ी लगाकर एक-एक कर छत से नीचे उतारना शुरू किया। इसी दौरान मौके पर पहुंची फायर पुलिस ने आग को बुझाना शुरू किया। दोनों कांस्टेबलों की सूझबूझ से छह लोगों की जिंदगी बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed