{"_id":"5c920175bdec2213f10dd90c","slug":"prime-minister-s-public-meeting-in-uttarakhand-on-march-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में 28 मार्च को प्रधानमंत्री की जनसभा, तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में 28 मार्च को प्रधानमंत्री की जनसभा, तैयारियां जोरों पर
Wed, 20 Mar 2019 02:31 PM IST
शाहरुख खान
एजेंसी, भाषा
एजेंसी, भाषा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी, फाइल फोटो
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में पांचों सीटों पर 11 अप्रैल को पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि प्रधानमंत्री 28 मार्च को उत्तराखंड के रुद्रपुर में ऐतिहासिक रैली को सम्बोधित करेंगे जिसके लिये तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं।
विज्ञापन
कुमांऊ क्षेत्र में स्थित रुद्रपुर नैनीताल संसदीय क्षेत्र का भाग है जिसका प्रभाव आसपास के क्षेत्रों में भी पडे़गा। गत 14 फरवरी को भी प्रधानमंत्री मोदी की रैली रूद्रपुर में होने वाली थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह रैली स्थल तक नहीं पहुंच पाये थे और फोन से जनसभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन
डॉ. भसीन ने बताया कि भाजपा द्वारा 24 और 26 मार्च को पूरे देश में 500 रैलियां आयोजित करने का जो निर्णय लिया गया है उसी सिलसिले में उत्तराखंड में भी सात स्थानों पर विशाल जनसभाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ये जनसभाएं प्रदेश के पांच लोकसभा क्षेत्रों में की जाएंगी जिन्हें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सम्बोधित करेंगे। सात में से तीन जनसभाएं 24 मार्च को और चार जनसभाएं 26 मार्च को होंगी।
डॉ. भसीन ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी जहां अपने नामांकन दाखिल करेंगे वहां नामांकन के दिन भी जनसभाएं होंगी और इनमें भी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदेश के पांचों संसदीय क्षेत्रों, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और हरिद्वार पर फिलहाल भाजपा काबिज है।