फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prime Minister Ayushman Bharat Yojana wrong msg viral on social media

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को लेकर इस वायरल मैसेज ने जनता को किया परेशान, पढ़ें इसका सच

Tue, 08 Jan 2019 09:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Jan 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Ayushman Bharat Yojana wrong msg viral on social media
fake news

उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना में पंजीकरण के लिए कोई अंतिम तिथि तय नहीं की गई है, इसलिए आपको कोई जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चल रहे एक फर्जी संदेश को लेकर प्रशासन ने यह अपील जारी की है। फर्जी संदेश में योजना के तहत पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जनवरी बताई जा रही है। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस संदेश को फर्जी करार दिया है और लोगों से भ्रमित न होने की अपील की है।
विज्ञापन

 
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके राणा ने बताया कि योजना में पंजीकरण के लिए कोई अंतिम तिथि तय नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना और उत्तराखंड अटल आयुष्मान भारत योजना में पंजीकरण कराने के लिए जल्दबाजी की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 रुपये शुल्क लेकर गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं

योजना के तहत पात्र व्यक्तियों के पंजीकरण और गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया चलती रहेगी। सामान्य सेवा केंद्रों 30 रुपये शुल्क लेकर गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। योजना के मोबाइल एप से भी लोग अपनी पात्रता का पता लगा सकते हैं। साथ ही वेबसाइट पर योजना से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति में चयनित अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों का गोल्डन कार्ड आरोग्य मित्रों की सहायता से तत्काल बनाया जाएगा। इससे उनके इलाज में किसी भी तरह का व्यवधान नहीं आएगा। 
 

यह है फर्जी संदेश

‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना’ 
13 से 70 साल के 10 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये का निशुल्क बीमा दिया जा रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2019 है। तो जल्दी करें और इस मैसेज को अपने सभी दोस्तों को भी भेजें ताकि इस योजना का लाभ सभी को मिल सके। पंजीकरण के लिए संदेश में एक फर्जी वेबसाइट का लिंक भी दिया गया है। 

पुलिस ने भी जारी किया अलर्ट 
एसएसपी निवेदिता कुकरेती के आदेश पर भी एक अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने फर्जी संदेश और वेबसाइट से सावधान रहने की अपील की है। संदेश में दिए गए वेबसाइट के लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है। किसी भी मदद के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9997233033 भी जारी किया है।

यह है सरकारी वेबसाइट
www.ayushmanuttarakhand.org

गोल्डन कार्ड नहीं तो भी मिलेगा इलाज, बस ये करना होगा

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना  के तहत अब लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

अगर संबंधित परिवार के मुखिया और परिवार के अन्य सदस्यों का नाम संबंधित पोर्टल पर दर्ज है तो अस्पताल पहुंचने पर बिना गोल्डन कार्ड दिखाए भी उनका इलाज तुरंत शुरू होगा। पोर्टल पर नाम आने के बाद संबंधित अस्पताल की ओर से गोल्डन कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed