{"_id":"6a298e53f2fc03843f06aba8","slug":"prime-accused-in-attempted-murder-case-arrested-while-absconding-dehradun-news-c-5-drn1008-992468-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हत्या के प्रयास में फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हत्या के प्रयास में फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
देहरादून। क्लेमेंटटाउन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
क्लेमेंटटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि नसीम ने 11 मई 2026 की रात हुई घटना के संबंध में तहरीर दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि भरत कुमार और उसके अन्य साथियों ने उनके पुत्र मोहम्मद दानिश पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई गई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, लेकिन मुख्य आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार स्थान बदलता रहा। लगातार प्रयासों के बाद बुधवार को क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने झील तिराहा कम्युनिटी हॉल के पास से मुख्य आरोपी भरत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। भरत ग्राम बखरवा, थाना मोदीनगर, जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।