{"_id":"64ac6a86b0c04a6fd40c38e7","slug":"priest-beaten-up-for-molesting-a-teenager-who-went-to-offer-water-dehradun-news-c-5-drn1037-196629-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जल चढ़ाने गई किशोरी से छेड़खानी पर पुजारी की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जल चढ़ाने गई किशोरी से छेड़खानी पर पुजारी की पिटाई
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी के साथ पुजारी ने छेड़खानी कर दी। आरोप है कि उसने किशोरी के गाल में दांतों से काट लिया। वहां मौजूद लोगों ने पुजारी की धुनाई की और मंदिर में हंगामा कर दिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश कर पुजारी को जेल भेज दिया गया है।
घटना चुक्खूवाला मोहल्ले के शिव मंदिर की है। सोमवार को मंदिर में भारी भीड़ लगी थी। इस बीच एक किशोरी भी वहां परिजनों के साथ जल चढ़ाने गई थी। मंदिर में नरेंद्र प्रसाद नाम का पुजारी पूजा-अर्चना करता है। आरोप है कि उसने किशोरी से छेड़खानी कर दी। जबरदस्ती खींचकर उसके गाल में दांतों से काट लिया। इस पर किशोरी चिल्लाई। यह देखकर वहां मौजूद भीड़ उग्र हो गई।
कुछ लोगों ने पुजारी को पकड़कर पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी नरेंद्र प्रसाद को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कुछ लोग इकट्ठा होकर धारा चौकी भी पहुंच गए। पुजारी को उनके हवाले करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लेकिन, किसी तरह पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया, पुजारी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।