{"_id":"b5ebd1fc05bfc7e3f698abfd81daa08d","slug":"priest-arrested-before-mausoleum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधि में बैठने के ठीक पहले साधु हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधि में बैठने के ठीक पहले साधु हुआ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
Updated Thu, 07 May 2015 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लक्सर में खेत में समाधि लेने की घोषणा
विज्ञापन
करने वाले एक तथाकथित साधु को पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया।
मुजफ्फरनगर से 15 दिन पहले यह साधु लक्सर के सुल्तानपुर गांव में आकर ठहरा
था।
मुजफ्फरनगर के थाना तितावी ग्राम हेढोली निवासी जय नाथ ( 50) करीब 15 दिन पहले लक्सर के सुल्तानपुर गांव में आकर रहने लगा था। वह तंत्र-मंत्र जानने का भी दावा कर रहा था।
बताता था सट्टे का नंबर
बताया जाता है कि गांव में उसके कई भक्त बन गए थे। इसकी आड़ में वह लोगों को सट्टे का नंबर भी बताने लगा। एक-दो दिन पहले उसने ऐलान किया कि वह बुधवार रात में समाधि लेगा।
बुधवार को एक स्थानीय ग्रामीण के खेत में उसने समाधि लेने की पूरी तैयारी कर ली। उसने खेत में एक सुरंग खोदकर अस्थायी कमरा भी बना लिया था।
आग रमाकर बैठ गया था
आग और धूनी रमाकर बैठ भी गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस साधु को हिरासत में लेकर लक्सर कोतवाली पहुंची। उसके साथ कुछ भक्तों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। वहीं खेत मालिक और अन्य ग्रामीणों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।