{"_id":"62cc118411db3b2abb5f02bc","slug":"presidential-election-2022-voting-in-assembly-building-dehradun-from-10-am-to-5-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Election 2022: विधानसभा भवन देहरादून में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगा मतदान, इन पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Election 2022: विधानसभा भवन देहरादून में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगा मतदान, इन पर रहेगा प्रतिबंध
Mon, 11 Jul 2022 05:38 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 11 Jul 2022 05:38 PM IST
सार
18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है। अधिकृत विधायकों व सांसदों को मतदान करने के लिए विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में व्यवस्था की गई है। आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार पूर्व अनुमति के लिए सभी विधायकों व सांसदों को निर्धारित प्रारूप भेजा गया है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में 18 जुलाई को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक समय तय किया है। इसके अलावा मतदान स्थल में मोबाइल फोन, वायरलैस सेट और कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विधानसभा सचिव एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर मुकेश सिंघल ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में मत देने के लिए अधिकृत विधायकों व सांसदों को मतदान करने के लिए विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की पूर्व अनुमति लेकर विधायक और सांसद देश के किसी भी राज्य मुख्यालय या संसद भवन के कक्ष संख्या 62 में मतदान की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...रेस्टोरेंट में फटा कुकर: हरकी पैड़ी के पास धमाके से मचा हड़कंप, खाना खा रहे यात्रियों और कर्मचारियों में मची भगदड़
विज्ञापन
आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार पूर्व अनुमति के लिए सभी विधायकों व सांसदों को निर्धारित प्रारूप भेजा गया है। मतदान स्थल पर मोबाइल फोन, वायरलैस सेट और कैमरा लेना प्रतिबंध रहेगा। निर्वाचक सदस्य अपना परिचय पत्र दिखाने के बाद मतदान कक्ष में प्रवेश करेंगे। वोट डालने के बाद कक्ष से बाहर आएंगे। मतदान प्रक्रिया में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश सिंघल पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।