{"_id":"618ed24e234d88422712c4a8","slug":"president-s-award-to-cantt-board-doon-for-eco-brics-city-news-drn395922994","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको ब्रिक्स के लिए कैंट बोर्ड दून को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको ब्रिक्स के लिए कैंट बोर्ड दून को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। इको ब्रिक्स के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने की अनूठी पहल के लिए देहरादून कैंट बोर्ड को अमृत महोत्सव स्वच्छ श्रेणी सर्वेक्षण 2020-21 श्रेणी में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है। बीस नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कैंट बोर्ड देहरादून को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सब एरिया जीओसी ले. जनरल संजीव खत्री ने इसके लिए कैंट बोर्ड को बधाई दी है।
कैंट बोर्ड देहरादून की ओर से एक ओर जहां कूड़ा निस्तारण के लिए प्रेमनगर और गढ़ी डाकरा में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया है। वहीं दूसरी और सिंगल प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के कैंट बोर्ड ने एक अनूठी पहल की है। कैंट बोर्ड की ओर से प्लास्टिक के प्रयोग से ईको ब्रिक्स का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही मिश्रित अकार्बनिक कचरे को कैंट बोर्ड बोतलों में भरकर उन्हें सजावट के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। कैंट बोर्ड की इस अनूठी पहल को देशभर में सराहा जा रहा है। इस पहल के लिए कैंट बोर्ड देहरादून को अमृत महोत्सव स्वच्छ सर्वेक्षण 2020-21 श्रेणी में ईंटो और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन उपचार संयंत्र के लिए नवाचार और सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है।