{"_id":"6230c8948888cb1fb911f717","slug":"president-ramnath-kovind-will-come-to-haridwar-on-march-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 मार्च को हरिद्वार आएंगे राष्ट्रपति: दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन, अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 मार्च को हरिद्वार आएंगे राष्ट्रपति: दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन, अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Tue, 15 Mar 2022 10:40 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:40 PM IST
सार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रपति 27 मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे। सेवा साधना के 25 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रपति से लेकर अनेक लोगों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चंडी घाट के पास स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से सेवा साधना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मिशन की ओर से सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
सेवा साधना के 25 वर्ष पूरे होने पर कर्मकांड की पूर्णता 26 से 28 मार्च को होना है। जिसमें राष्ट्रपति से लेकर अनेक लोगों को आमंत्रित किया गया है। मंगलवार को उनके आगमन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसडीएम पूरण सिंह राणा और पुलिस अधिकारियों की टीम ने भेल में बनाए गए हेलीपैड की व्यवस्थाओं को देखा। अधिकारियों ने कार्यक्रम दिव्य प्रेम सेवा मिशन में जाकर भी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं को परखा।