फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president ramnath kovind reached kedarnath then badrinath

केदारनाथ और बदरीनाथ धामों के दर्शन कर लौटे महामहिम रामनाथ कोविंद

Sun, 24 Sep 2017 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Sep 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
president ramnath kovind reached kedarnath then badrinath
ramnath kovind
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज रविवार को सुबह आठ बजकर 2 मिनट पर केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां पूजा अर्चना के बाद वे 11 बजकर मिनट पर बजे बदरीनाथ पहुंचे। यहां से वे वापस देहरादून के लिए लौट गए। महामहिम के दौरे के मद्देनजर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। दोनों धामों को छावनी में तब्दील किया गया। मंदिर समिति ने भी राष्ट्रपति के स्वागत की जोरदार तैयारी की थी।
विज्ञापन


केदारनाथ मंदिर में महामहिम चांदी के फर्श पर गद्दी में बैठकर पूजा अर्चना की। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने महामहिम के गोचर हवाई पट्टी पर रुकने की दशा में वहां विश्राम गृह की व्यवस्‍था की थी।
विज्ञापन

president ramnath kovind reached kedarnath then badrinath
badrinath dham
हालांकि देर रात मौसम साफ हो जाने के चलते महामहिम केदारनाथ समय पर पहुंच गए। यहां महामहिम ने एक घंटे से ज्यादा का वक्त बिताया। वहीं, अब बदरीनाथ के लिए मंदिर समिति ने धाम को फूलों की तरह सजाया है।

राष्ट्रपति 9 बजकर 35 मिनट पर गौचर हवाई पट्टी में उतरे। इसके 10 मिनट बाद अल्प विश्रराम के लिए वे आईटीबीपी कैम्प के लिए रवाना हो गए। बदरीनाथ पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद शाम करीब चार बजे वे देहरादून के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed