फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president ramnath kovind reached haridwar from jollygrant by road

राष्ट्रपति कोविंद का हेलीकाप्टर नहीं भर पाया उड़ान, सड़क के रास्ते पहुंचे हरिद्वार

Sat, 23 Sep 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 23 Sep 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
president ramnath kovind reached haridwar from jollygrant by road
president ramnath kovind in haridwar

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हरिद्वार आगमन को लेकर की गई भव्य साज सज्जा, हरकी पैड़ी से लेकर मुख्य आयोजन स्थल दिव्य प्रेम सेवा मिशन में किए गए हर छोटे बड़े इंतजाम बारिश ने धोकर ही रख दिए। बरसात के कारण जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर के उड़ान नहीं भर पाने से महामहिम सड़क मार्ग से यहां पहुंचे।

विज्ञापन


गंगा सभा ने राष्ट्रपति बनने के बाद  पहली बार यहां पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भव्य स्वागत को लेकर खास इंतजाम किए थे। रात से हो रही बारिश ने गंगा सभा के उल्लास को तगड़ा झटका दे दिया। विशेष पूजा अर्चना के लिए लगे पंडाल से भी पानी टपकता रहा। एक बार पंडाल ढह ही गया था। मुख्य आयोजन स्थल पर लगे पंडाल के आगे करीब आधा आधा फीट पानी भरा होने से जैसे तैसे भीगते हुए ही हर कोई पंडाल तक पहुंच रहा था।

विज्ञापन

शहरवासियों को जाम से मिली राहत

president ramnath kovind reached haridwar from jollygrant by road
haridwar city

शुक्रवार देर रात से ही बरसात होने से हरिद्वार में यातायात व्यवस्था का दबाव नहीं था। फिर भी राष्ट्रपति के हेलीकाप्टर से नहीं आने पर शहरवासियों को राहत मिली। दरअसल, राष्ट्रपति के हेलीकाप्टर को भेल स्टेडियम में बने हेलीपैड पर उतरना था। सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था के चलते चंद्राचार्य चौक, हाईवे, भीमगोडा, हरकी पैड़ी से लेकर दिव्य प्रेम सेवा मिशन तक सन्नाटा पसरा था। पुलिस ने बाजार बंद कराने के साथ ही सड़कों के किनारे वाहन पार्क नहीं होने दिए।

बरसात के चलते राष्ट्रपति के हेलीकाप्टर से आने के कार्यक्रम को लेकर बना संशय दोपहर बाद ही छंट सका। राष्ट्रपति हेलीकाप्टर से नहीं आए तो शहर में सब कुछ सामान्य ही रहा। बाजार भी दोपहर बाद खुल गए। हां, बरसात होने से बाजार में भीड़भाड़ और यातायात का दबाव नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed