फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Ram Nath Kovind will come Uttarakhand in September

सितंबर में उत्तराखंड आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, वजह है बेहद खास

Sun, 20 Aug 2017 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Aug 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind will come Uttarakhand in September

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार रामनाथ कोविंद सितंबर में देवभूमि उत्तराखंड आएंगे। इसके पीछे भी वजह बेहद खास है। वह हरिद्वार के दिव्य प्रेम मिशन में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बता दें क‌ि राष्ट्रपत‌ि कोव‌िंद म‌िशन के संरक्षक है।

विज्ञापन


उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह पहला दौरा होगा। इस संबंध में दिव्य प्रेम मिशन के संस्थापक आशीष गौतम की भेंट रविवार को राष्ट्रपति से होने की संभावना है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति बनने से पहले कोविंद हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम मिशन से जुड़े रहे हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले वह यहां कई कार्यक्रमों में आते रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति पहली बार उत्तराखंड में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सितंबर में दिव्य प्रेम मिशन में होने वाले एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस संबंध में संभावित तौर पर रविवार को दिव्य प्रेम मिशन के संस्थापक आशीष गौतम, राष्ट्रपति भवन में उनसे मुलाकात करेंगे। 


90 के दशक के आखिरी में हरिद्वार में दिव्य प्रेम मिशन की स्थापना हुई थी। प्रेम मिशन की ओर से सेवा कुंज और वंदेमातरम कुंज संचालित किए जाते हैं। सेवा कुंज के तहत निर्मल गंगा, स्वच्छ भारत अभियान से लेकर मोबाइल मेडिकल यूनिट तक चलती है जबकि वंदेमातरम कुंज के तहत ब्वायज हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल व स्किल डेवलपमेंट सेंटर आदि संचालित होते हैं। अगर किसी वजह से कार्यक्रम सितंबर में नहीं हो पाया तो फिर नवंबर में आयोजित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed