{"_id":"619f8ccb259b7f6b5d092238","slug":"president-ram-nath-kovind-haridwar-visit-police-made-vvip-cell-for-president-two-days-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के लिए बनाई वीवीआईपी सेल, रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के लिए बनाई वीवीआईपी सेल, रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Thu, 25 Nov 2021 06:52 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 25 Nov 2021 06:52 PM IST
सार
President Ram Nath Kovind Haridwar Visit: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति 28 नवंबर को दिल्ली-दून हाईवे पर स्थित पतंजलि में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में 28 और 29 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दो दिवसीय दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने वीवीआईपी सेल का गठन कर दिया है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
आईएमए पीओपी 2021: इस साल 387 जेंटलमैन कैडेट्स होंगे पासआउट, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे रिव्यूइंग अफसर
विज्ञापन
पतंजलि और शांतिकुंज जाएंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति 28 नवंबर को दिल्ली-दून हाईवे पर स्थित पतंजलि में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं 29 नवंबर के देव संस्कृति विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में भाग लेंगे। एसएसपी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर वीवीआईपी सेल का गठन एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में किया गया है। सेल का प्रभारी पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को बनाया गया है।
विज्ञापन
हरिद्वार: 28 को पतंजलि और 29 नवंबर को शांतिकुंज आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रशासन अलर्ट
वहीं सेल में आरक्षी महेंद्र सिंह, आरक्षी नत्थी, मनोज भंडारी, सुनित लखेड़ा, दीपक डबराल, समेत एलआईयू से एक आरक्षी व पुलिस लाइन हरिद्वार से पीएसी के व्यवस्थापन के लिए एक आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि नामित अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने एसपी सिटी कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करा ली है। वहीं थाना व कोतवाली स्तर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा पीएसी भी कार्यक्रम स्थलों पर तैनात की जाएगी।