{"_id":"531d66d0eb7718174d1986b12d41ceb3","slug":"president-pranab-mukharjee-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति आज शहर में, यहां जाने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति आज शहर में, यहां जाने से बचें
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 26 Aug 2013 10:32 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज राजधानी देहरादून में होंगे। उनके दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने नया रूट प्लान तैयार किया है। शहर भर में राष्ट्रपति की फ्लीट गुजरने के दौरान कई जगह रूट डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे में आज घर से निकलें तो एक बार सुबह 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक लागू रहने वाले इस रूट प्लान पर नजर जरूर डालें।
विज्ञापन
11:00 से 12:30 बजे तक
-बल्लूपुर, बल्लीवाला, पंडितवाड़ी से आईएमए की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा
-आईएसबीटी से विकासनगर जाने वाले वाहन नया गांव, झाझरा होते हुए विकासनगर निकलेंगे
-विकासनगर से बिधौली जाने वाले वाहन झाझरा मार्ग होते हुए आईएसबीटी की ओर भेजे जाएंगे
दोपहर 02:00 बजे से 03:30 बजे तक
-विकासनगर से बिधौली जाने वाले वाहनों को झाझरा मार्ग से आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा
-बल्लूपुर, बल्लीवाला, पंडितवाड़ी से आईएमए की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा
दोपहर 02:30 से 05:30 बजे तक
-रानीपोखरी से जौलीग्रांट हवाई अड्डे की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा
-हरिद्वार से दून आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म से ऋषिकेश की ओर भेजा जाएगा
-दूधली मार्ग से डोईवाला की ओर आने वाले वाहनों को डोईवाला से पहले ही रोक लिया जाएगा
-जोगीवाला, हर्रावाला, लच्छीवाला, डोईवाला, भानियावाला मार्ग पर यातायात बंद रहेगा