फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president of india ramnath kovind will come to uttarakhand on 23 september

23 सितंबर को उत्तराखंड आएंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, बदरीनाथ-केदारनाथ में करेंगे विशेष पूजा

Tue, 19 Sep 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Sep 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
president of india ramnath kovind will come to uttarakhand on 23 september

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार 23 सितंबर को उत्तराखंड आ रहे राम नाथ कोविंद की अगवानी के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। राष्ट्रपति दो दिन 23 और 24 सितंबर को  उत्तराखंड में रहेंगे। इस दौरान केदारनाथ और बदरीनाथ दर्शन के लिए भी जाएंगे। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट प्रोग्राम तो अभी प्रशासन के पास नहीं पहुंचा है, लेकिन उत्तराखंड आने की सूचना पहुंच चुकी है। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन के अनुसार 23 सितंबर को राष्ट्रपति दून में ही ठहरेंगे।
विज्ञापन


हालांकि यह अभी तक तय नहीं है कि वह आशियाना में ठहरेंगे या कहीं और व्यवस्था होगी। 23 सितंबर को राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे हरिद्वार जाएंगे। 23 और 24 सितंबर को केदारनाथ-बदरीनाथ के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात वहीं से दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक राष्ट्रपति का उत्तराखंड आने का मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं पहुंचा है। हालांकि राष्ट्रपति के आगमन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed