फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Droupadi Murmu inaugurated virtual tour in Uttarakhand Raj Bhavan

Uttarakhand Raj Bhavan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया वर्चुअल टूर का लोकार्पण, एसे कर सकेंगे डिजिटल भ्रमण

Wed, 24 Apr 2024 07:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Apr 2024 07:43 PM IST
सार

यह वर्चुअल टूर दर्शकों को राजभवन के विविध और सुंदर प्राकृतिक दृश्यों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu inaugurated virtual tour in Uttarakhand Raj Bhavan
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राजभवन देहरादून के वर्चुअल टूर का लोकार्पण किया। जिसके माध्यम से लोगों को राजभवन परिसर स्थित बोनसाई गार्डन, नक्षत्र वाटिका, राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर, राजभवन आरोग्यधाम, राजलक्ष्मी गोशाला और पुस्तकालय के डिजिटल भ्रमण का अनुभव मिलेगा। यह वर्चुअल टूर दर्शकों को राजभवन के विविध और सुंदर प्राकृतिक दृश्यों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

विज्ञापन


इसे यूपीईएस विश्वविद्यालय के सहयोग से तैयार किया गया, जो राजभवन की वेबसाइट governoruk.gov.in पर जाकर देखा जा सकेगा। वर्चुअल टूर के वीडियो संदेश में राज्यपाल ने कहा, राजभवन देहरादून एक ऐतिहासिक स्थान होने के साथ-साथ अपनी आकर्षक वास्तुकला और सुंदर बगीचों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का शांतिपूर्ण वातावरण लोगों को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन


Kumar Vishwas: हरिद्वार पहुंचे कुमार विश्वास, कल से हरकी पैड़ी पर बहेगी राम कथा की रस धारा

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, वर्तमान समय तकनीक और आधुनिकता का समय है। एआई के माध्यम से पूरे विश्व में एक नई क्रांति का प्रारंभ हुआ है। एआई भविष्य की बात नहीं है, बल्कि यह वर्तमान में हमारे आस-पास अपनी अहम जगह बना रहा है। हमें भी समय की गति के साथ अपने कदम बढ़ाते रहना चाहिए, इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम राजभवन में एआई के माध्यम से विभिन्न नए प्रयोग कर रहे हैं, यह वर्चुअल टूर उन्हीं प्रयासों में से एक है।

कहा, हम चाहते हैं कि सभी देश व प्रदेशवासी राजभवन देहरादून की गौरवशाली विरासत और हमारे नवाचार प्रयोगों से खुद को जोड़ सकें और साथ ही अपने अनुभव भी साझा कर सकें। कार्यक्रम में राज्यपाल ने राष्ट्रपति को अपने तीस माह (ढाई वर्ष) के कार्यकाल पर आधारित कॉफी टेबल बुक कर्तव्य पथ पर अग्रसर... देवभूमि में सेवा के तीस माह भेंट की।

इस कॉफी टेबल बुक में राज्यपाल के ढाई साल के कार्यकाल से संबंधित अहम कार्यक्रमों की जानकारी और फोटोग्राफ्स का संकलन किया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इससे पूर्व राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस मौके पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया, यूपीईएस के कुलपति प्रो. श्रीराम शर्मा, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह पुंडीर, प्रो. पंकज बडोनी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed