फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Draupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi

Dehradun News: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां तेज

Sat, 25 Oct 2025 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
President Draupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi
Iडीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती पर प्रस्तावित है कार्यक्रमI
विज्ञापन




राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों एवं रजत जयंती पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को डीएम सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उच्च स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए।



राज्य स्थापना दिवस पर प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के साथ ही सैन्यधाम का लोकार्पण प्रस्तावित है। इस मौके पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का आना प्रस्तावित है। डीएम ने लोनिवि, एमडीडीए, नगर निगम, विद्युत एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित रूट सड़क मार्ग शहर के सौंदर्यीकरण, सफाई, झूलती विद्युत लाइन और गिरासू पेड़ों की लोपिंग समय पर की जाए। पेयजल विभाग को कार्यक्रम स्थलों पर पेयजल आदि व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए कहा। कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन


रजत जयंती सप्ताह पर नारी शक्ति दिवस, सुशासन दिवस, यूथ स्पोर्ट्स, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, बलिदानियों को नमन, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत आदि विषयों पर आधारित प्रतिदिन अलग-अलग थीम के साथ जिले में कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रमों की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। नारी शक्ति दिवस पर स्वयं सहायता समूह व एनआरएलएम समूह ने तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाए। बैठक में सीडीओ अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, पुलिस अधीशक नगर प्रमोद कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed