फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Dehradun Visit: Traffic police fully prepared, separate parking spaces to be created

President Dehradun Visit: ट्रैफिक पुलिस की फुल प्रूफ तैयारी, अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे

Wed, 29 Oct 2025 09:55 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Oct 2025 09:55 PM IST
सार

सीओ ट्रैफिक, टीआई और एसओ नेहरू कॉलोनी के साथ विधानसभा के आसपास के क्षेत्रों का सघन मुआयना किया।

विज्ञापन
President Dehradun Visit: Traffic police fully prepared, separate parking spaces to be created
देहरादून पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विशेष सत्र में राष्ट्रपति के आगमन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसके लिए पार्किंग की विशेष तैयारी है और सूचना प्रबंधन बेहतर किया जा रहा है।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बुधवार को सीओ ट्रैफिक, टीआई और एसओ नेहरू कॉलोनी के साथ विधानसभा के आसपास के क्षेत्रों का सघन मुआयना किया। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया, राष्ट्रपति दौरे के दौरान आवागमन करने वाले राजकीय कर्मचारियों, अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, विधानसभा के कर्मचारियों और सचिवालय के कर्मचारियों की सुविधा के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। इससे पार्किंग स्थलों पर होने वाली अनावश्यक भीड़ और जाम को रोका जा सकेगा। इससे सभी महत्वपूर्ण व्यक्तियों की आवाजाही सुगम बनी रहेगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: पेपर लीक मामला.. एसआईटी को मिला खालिद का आपराधिक इतिहास, मेरठ और दिल्ली तक जुड़े हैं तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सूचना प्रबंधन पर विशेष ध्यान
एसपी सिंह ने बताया कि यातायात से संबंधित समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसके तहत सुरक्षा और सुविधा दोनों ही पहलुओं पर विशेष जोर है। दौरे के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी आपातकालीन या परिवर्तित स्थिति की सूचना त्वरित रूप से संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए सभी के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इस डिजिटल माध्यम का उपयोग कर पार्किंग स्थल में बदलाव, यातायात मार्ग परिवर्तन या किसी अन्य महत्वपूर्ण सूचना को तुरंत सभी तक पहुंचाया जा सकेगा। यातायात को व्यवस्थित करने और सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उनके निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंचने में सहायता करने के लिए फ्लेक्स और साइनेज लगाए जाएंगे, ताकि भ्रम की स्थिति न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed