फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President approves appointment of three new judges in Uttarakhand High Court

Uttarakhand: हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति को राष्ट्रपति की मंजूरी, शुक्रवार को होगा शपथग्रहण समारोह

Thu, 27 Apr 2023 02:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Apr 2023 02:37 PM IST
सार

राष्ट्रपति की ओर से हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित व रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती को हाईकोर्ट के नए जजों के पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी हुए हैं।

विज्ञापन
President approves appointment of three new judges in Uttarakhand High Court
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड हाईकोर्ट में तीन नए जज की नियुक्ति को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल, अधिवक्ता पंकज पुरोहित और हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा शामिल है। नव नियुक्त न्यायाधीश शुक्रवार की सुबह दस बजे शपथ ग्रहण करेंगे। उन्हें मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी शपथ दिलाएंगे। उत्तराखंड हाईकोर्ट में वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश सहित पांच जज कार्यरत थे। अब न्यायाधीशों की संख्या आठ हो जाएगी।

विज्ञापन


Uttarakhand: ओबीसी सर्वेक्षण में बड़े पैमाने पर सामने आया घपला, अब निकाय चुनावों पर बना संकट

विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल

वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल उत्तराखंड हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल रहे। उन्हें 2014 से तीन बार यह जिम्मेदारी मिल चुकी है। मूलत: पौड़ी गढ़वाल के खतसयुं श्रीकोट निवासी राकेश थपलियाल के पिता चंडी प्रसाद थपलियाल अध्यापक थे। उनके नाना जनार्दन जोशी भी कर्णप्रयाग में अधिवक्ता रहे। राकेश थपलियाल की प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी स्कूल श्रीनगर व इंटर की शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज जोशीमठ से हुई। स्नातक पौड़ी से करने के बाद उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की। 1990 से उन्होंने वकालत प्रारंम्भ की। उत्तराखंड हाईकोर्ट बनने के बाद वे 2000 में नैनीताल हाईकोर्ट आ गए। 2002 में केंद्र सरकार के स्टेंडिंग काउंसिल बने और 11 महीने बाद इस पद से इस्तीफा दे दिया। 2014 में उत्तराखंड हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल बने और अब तक इस पद में बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा

रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा उत्तराखंड बेच के 2005 के हायर ज्यूडिशयरी सर्विस के न्यायिक अधिकारी हैं। उनकी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से हुई है। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में 1990 से वकालत प्रारंम्भ की और दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में स्टेंडिंग काउंसिल नियुक्त हुए। बाद में वह भारत सरकार के स्टेंडिंग काउंसिल बने। हायर ज्यूडिशियल सर्विस में चयनित होने के बाद वह अपर जिला जज हरिद्वार, हल्द्वानी, नैनीताल रहे। वह प्रिंसिपल जिला जज पिथौरागढ़ और पौड़ी भी बने। उन्होंने राज्यपाल के विधि सलाहकार के रूप में भी कार्य किया है। वह वाणिज्यिक कर ट्रिब्यूनल के चेयरमैन, उजाला भवाली के निदेशक और जिला जज हरिद्वार भी रहे हैं। अप्रैल 2022 में उन्हें हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया।

अधिवक्ता पंकज पुरोहित

28 जुलाई 1968 को देवल ग्वाड़ चमोली में शांति देवी और प्रेमचंद्र पुरोहित के घर जन्मे पंकज पुरोहित की प्रारंभिक शिक्षा अलकापुरी चमोली के प्राइमरी स्कूल से हुई। गोपेश्वर से ही उन्होंने बीएससी और एलएलबी किया। उनके पिता भी अधिवक्ता थे। 1992 में इलाहाबाद बार कांउसलि में उनका पंजीयन हुआ। 1997 से वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत करने लगे। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद उत्तराखंड हाईकोर्ट में वकालत करने लगे। वह बीमा कंपनियों, जिला पंचायतों, नगरपालिकाओं, राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय आदि के अधिवक्ता रहे हैं। मई 2017 में वह उत्तराखंड हाईकोर्ट में उप महाधिवक्ता बने लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed