फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preservation of freedom is the responsibility of all of us: Pritam

आजादी को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी : प्रीतम

Sun, 29 Dec 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Preservation of freedom is the responsibility of all of us: Pritam
देहरादून। कांग्रेस के स्थापना और सेवादल दिवस पर सेवादल ने शनिवार को राजीव भवन में ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सेवादल कांग्रेस का अनुशासनात्मक संगठन है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ. नारायण सुब्बा राव हार्डिकर जैसे महान नेताओं ने सेवादल के माध्यम से देश को आजादी दिलवाई। इस आजादी को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी हैं। इस अवसर पर राज्य प्रभारी राजेश धर्मानी, कांग्रेस सेवादल के राज्य प्रभारी डॉ. अमरजीत सिंह और विधानसभा में विपक्षी दल के उप नेता करण मेहरा का कांग्रेस सेवादल की ओर से स्वामी जगत नारायण महाराज ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने वर्ष 2022 में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने का आशीर्वाद कांग्रेस नेताओं को दिया। डॉ. अमरजीत सिंह ने ध्वज क्षेत्र में सभी उपस्थित कांग्रेसजनों को सेवादल की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के सह कोषाध्यक्ष डॉ. नौमान रजा, प्रदेश अनुशासन समिति के सचिव मुकेश आहूजा, मनमोहन शर्मा, हेमा पुरोहित, नीरज त्यागी, संदीप धूलिया, अल्का शर्मा, पीयूष गौड़, राजकुमार यादव, सावित्री थापा, मंजू रानी, स्वाति शर्मा, सुशीला देसाई, उदिमा टोलिया, पूनम कुमारी, कृष्ण पाल, दिनेश बलोदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed