फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations underway to hand over work of Bindal-Rispana elevated road to NHAI Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: एनएचएआई को बिंदाल- रिस्पना एलिवेटेड रोड का काम सौंपने की तैयारी, अधिकारियों के बीच हो चुकी बैठक

Mon, 19 May 2025 11:07 AM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 19 May 2025 11:07 AM IST
सार

एनएचएआई को बिंदाल- रिस्पना एलिवेटेड रोड का काम सौंपने की तैयारी है, जिसे लेकर अधिकारियों के बीच बैठक हो चुकी है।

 

विज्ञापन
Preparations underway to hand over work of Bindal-Rispana elevated road to NHAI Uttarakhand News in hindi
एलिवेटेड रोड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में जाम की समस्या से निपटने के लिए महत्वाकांक्षी बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड निर्माण का काम नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) को सौंपने की तैयारी है। इसे लेकर लोनिवि और एनएचएआई के अधिकारियों के बीच बैठक भी हो चुकी है।

विज्ञापन

बिंदाल और रिस्पना पर 26 किमी एलिवेटेड रोड निर्माण की योजना है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार की थी। इसके अलावा परियोजना से जुड़े अन्य कार्य शुरू किए थे। अब इस प्रोजेक्ट को एनएचएआई को देने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई अधिकारियों के बीच इसे लेकर बातचीत भी हुई है।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग को परियोजना से जुड़े वन भूमि हस्तांतरण से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करानी होगी साथ ही भूमि अधिग्रहण का काम भी करना होगा। इस परियोजना में काफी कंक्रीट का काम होगा, ऐसे में उसमें लगने वाली रायल्टी में छूट मांगी गई है। साथ ही जीएसटी में भी छूट देने पर भी सहमति हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लैब अटेंडेंट परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते 17 अभ्यर्थी गिरफ्तार, सभी से की जा रही है पूछताछ

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने धनराशि देने के लिए सहमति दी है। निर्माण कार्य एनएचएआई करेगा। लोनिवि परियोजना से जुड़ी डीपीआर सौंपने के अलावा वन भूमि हस्तांतरण व भूमि अधिग्रहण का काम कराकर देगा। एनएचएआई आगे का प्रोजेक्ट तैयार करने समेत अन्य कार्य करेगा। -डॉ. पंकज पांडेय, सचिव लोक निर्माण विभाग


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed