फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations underway to decorate the Arch Bridge and Mansa Devi Temple with facade lights Uttarakhand News

Uttarakhand: आर्च ब्रिज और मनसा देवी मंदिर को फसाड लाइट से सजाने की तैयारी, रामझूला की होगी मरम्मत

Fri, 14 Feb 2025 04:45 PM IST
रेनू सकलानी राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 14 Feb 2025 04:45 PM IST
सार

ऋषिकेश शहर में पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रामझूला पुल छह सालों से मरम्मत की बाट जोह रहा है। रामझूला पुल प्रदेश के असुरक्षित पुलों में शामिल है। वर्ष 2019 में शासन के निर्देश पर शहर के प्रसिद्ध दो पुलों रामझूला व लक्ष्मण झूला का लोनिवि ने सर्वे किया था।

विज्ञापन
Preparations underway to decorate the Arch Bridge and Mansa Devi Temple with facade lights Uttarakhand News
ऋषिकेश रामझूला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रशासन 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्द्धकुंभ की तैयारियों में जुट गया है। कुंभ क्षेत्र के मंदिरों व पुलों के सौंदर्यीकरण की योजनाएं तैयार की जा रही है। देवप्रयाग संगम स्थल पर बने आर्च पुल और हरिद्वार के मनसा मंदिर को फसाड लाइट से सजाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

विज्ञापन

ऋषिकेश शहर, आसपास के क्षेत्र और पुलों को फसाड लाइट से सजाने के बाद अब अर्द्धकुंभ क्षेत्र के अन्य शहरों में भी पुलों व मंदिरों को फसाड लाइट से सजाने की योजनाएं तैयार की जा रही हैं। जिसके तहत प्रथम चरण में देवप्रयाग संगम स्थल पर बने आर्च पुल और हरिद्वार के मनसादेवी मंदिर को फसाड लाइट से सजाने की योजना है। इसके लिए विद्युत यांत्रिकी खंड लोनिवि ऋषिकेश ने शासन को प्रस्ताव बना कर भेजा है।

विज्ञापन

पुल और मंदिर को फसाड लाइट से सजाने के लिए डेढ़-डेढ़ करोड़ का प्रस्ताव बना कर भेजा गया है। देवप्रयाग संगम आर्च ब्रिज पर फसाड लाइट से देवी-देवताओं के चित्र भी उकेरे जाएंगे। जबकि मंशा देवी मंदिर को सिर्फ फसाड लाइट से सजाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

...तो अर्द्धकुंभ बजट में होगा रामझूला की मरम्मत

रामझूला पुल की मरम्मत भी अब लोनिवि नरेंद्र नगर ने अर्द्धकुंभ बजट में प्रस्तावित किया है। ऋषिकेश शहर में पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रामझूला पुल छह सालों से मरम्मत की बाट जोह रहा है। रामझूला पुल प्रदेश के असुरक्षित पुलों में शामिल है। वर्ष 2019 में शासन के निर्देश पर शहर के प्रसिद्ध दो पुलों रामझूला व लक्ष्मण झूला का लोनिवि ने सर्वे किया था।

सर्वे की रिपोर्ट में लक्ष्मण झूला पुल को पूर्ण रूप से बंद किए जाने व रामझूला की मरम्मत किए जाने का सुझाव दिया गया था। बताया जा रहा है कि तब लोनिवि ने इसकी मरम्मत के लिए शासन से करीब 23 लाख रुपये मांगे थे। जो अब बढ़ कर 11 करोड़ से अधिक हो गए हैं। लेकिन प्रक्रिया डीपीआर से आगे नहीं बढ़ पाई है।

लोनिवि ने कई बार डीपीआर भेजी, जो किन्ही कारणों से वापस कर दी गई। लोनिवि ने कुछ माह पहले करीब 11.11 करोड़ की डीपीआर एक बार फिर शासन को भेजी थी। अब लोनिवि नरेंद्र नगर ने इसकी मरम्मत का कार्य अर्द्धकुंभ के बजट के तहत किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

 देवप्रयाग संगम के आर्च ब्रिज और हरिद्वार मनसा देवी पुल को फसाड लाइट से सजाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - पंकज नयाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत यांत्रिकी खंड लोनिवि ऋषिकेश

ये भी पढ़ें...Haridwar Crime: प्राइवेट अस्पताल में ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुई नर्स, खोजबीन की तो शौचालय में मिला शव

- रामझूला पुल की मरम्मत का कार्य अर्द्धकुंभ बजट के तहत किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। -विजय कुमार मोघा, अधिशासी अभियंता, लेनिवि, नरेंद्रनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed